नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। कृति खरबंदा का जन्म 27 अक्टूबर 1990 में पंजाबी परिवार में हुआ था। एक्ट्रेस ने बहुत ही कम समय में साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली थी। कृति खरबंदा ने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्मों से की थी। कृति को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। एक्ट्रेस ने अपने स्कूल और कॉलेज में नाटकीय कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती थीं। अभिनव के प्रति उनकी लगन ऐसी थी कि उन्होंने कम समय में साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान बनाई।
इस फिल्म से की करियर की शुरुआत
कृति खरबंदा अपने कॉलेज के समय से ही मॉडलिंग भी करती थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने कई विज्ञापन के लिए काम किया था। कृति खरबंदा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में तमिल फिल्म ‘बोनी’ से की थी। पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फीकी रही लेकिन उनकी एक्टिंग लोगों को पसंद आई। इसके बाद कृति ने कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया।
कृति खरबंदा की पढ़ाई-लिखाई
कृति खरबंदा हाई स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई बेंगलुरु से पूरी की है। एक्ट्रेस फिल्मों के अलावा ज्वेलरी डिजाइनिंग भी करती हैं। कृति को ज्वेलरी डिजाइनिंग में डिप्लोमा डिग्री हासिल है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपना करियर फिल्मों में बनाया। आज कृति खरबंदा इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस में से एक गिनी जाती है।
बॉलीवुड में कृति खरबंदा का डेब्यू
Kriti Kharbanda ने इमरान हाशमी की फिल्म राज: रीबूट से डेब्यू किया था। यह फिल्म ज्यादा नहीं चली इसके बाद उन्होंने ‘गेस्ट इन लंदन’ की। इसके बाद एक्ट्रेस ने ‘शादी में जरूर आना’ जैसी फिल्म की जो उनके करियर का टर्निंग पॉइंट था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।
कृति खरबंदा की पर्सनल लाइफ
कृति खरबंदा ने बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट को लंबे समय तक डेट किया और इसके बाद किसी साल 15 मार्च 2024 को शादी कर ली। कपल फिलहाल न्यूली मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।




