back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली के इस रिसोर्ट में शादी के बंधन में बंधेंगे Pulkit Samrat और Kriti Kharbanda

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी कई दिनों से चर्चा में है। वहीं, अब इनकी शादी की लोकेशन और डेट का भी अपडेट मिल गया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के वेडिंग फंक्शन के बाद हर तरफ शादियों की ही चर्चा चल रही है। वहीं, अब बी टाउन के पॉपुलर कपल पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा भी दिल्ली में 15 मार्च को शादी के बंधन में बनने जा रहे हैं।

दिल्ली एनसीआर के इस शानदार रिसोर्ट में शादी करेंगे पुलकित सम्राट

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी को लेकर ऐसी रिपोर्ट आ रही थी, कि कपल 13 मार्च को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन कपल 13 को नहीं बल्कि 15 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे, जिसके लोकेशन का भी अपडेट आ गया है। कपल शादी मुंबई में न करके दिल्ली एनसीआर के मानेसर में भव्य आईटीसी ग्रैंड भारत रिसॉर्ट में अपने जीवन की नई शुरुआत करेंगे। रिज़ॉर्ट का मुख्य आकर्षण हरी-भरी अरावली पहाड़ियों के बैकग्राउंड पर बेस्ड है।

चार दिनों तक चलेगा सेलिब्रेशन

आपको बता दें, कि शादी का सेलिब्रेशन 13 मार्च से ही शुरू हो जाएगा जो 15 मार्च तक चलने वाला है। 15 मार्च को कपल एक दूसरे के साथ 7 फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधेंगे। वहीं, इस 4 दिनों तक चलने वाले प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में करीबी दोस्त परिवार के सदस्य शामिल होंगे। वहीं, एक रिपोर्ट के अनुसार यह भी पता चला है, कि इस शादी में बॉलीवुड के ज्यादा लोग नहीं आएंगे।

वायरल हो गया था वेडिंग कार्ड

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की जनवरी में रोका सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई थी। फोटोसेशन के दौरान दोनों अंगूठी फ्लॉन्ट करते दिखाई दिए। वहीं, कुछ दिन पहले ही इनकी शादी का एक कार्ड सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो रहा था, जिसमें कपल बालकनी के पास बैठे हुए नजर आ रहे थे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

साउथ की ‘बोनी’ से लेकर बॉलीवुड की ‘शादी में ज़रूर आना’! बड़ा ही खास रहा कृति खरबंदा का एक शानदार सफ़र

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कृति खरबंदा आज 29 अक्टूबर को बहुमुखी अभिनेत्री कृति खरबंदा अपना जन्मदिन मनाती हैं। कम समय में अपनी...
spot_img

Latest Stories

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...