back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pulkit Samrat के साथ इस दिन सात फेरे लेंगी Kriti Kharbanda, 30 जनवरी को हुई थी सगाई

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के बाद अब पुलकित सम्राट,कृति खरबंदा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा अपनी शादी को लेकर कई दिनों से सुर्खियों में बने हुए थे। अब उनकी शादी की डेट फाइनल हो गई है। खबरें आ रही थी, कि कृति और पुलकित फरवरी या मार्च महीने में शादी कर सकते है। हालांकि, कपल की तरफ से कोई भी अपडेट सामने नहीं आई लेकिन अब कृति और पुलकित को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है कि दोनों 13 मार्च को शादी कर रहे हैं और इनका वेडिंग कार्ड भी सामने आ चुका है।

शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

पुलकित काफी समय से एक्ट्रेस कृति खरबंदा को डेट कर रहे हैं। दोनों के बीच का ये प्यार भरा रिश्ता अब एक और कदम आगे बढ़ने जा रहा है। हाल ही में इन दोनों की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर लीक होने से उनकी शादी की तारीख भी सामने आ गई है। दोनों 13 मार्च को शादी करेंगे। दोनों की शादी के कार्ड भी सामने आने से फैंस ने अटकलें लगाना शुरू कर दिया है।

शादी का वेन्यू

इस कार्ड में एनिमेटेड दूल्हा-दुल्हन को दिखाया गया है जो कृति और पुलकित की तरह दिखते हैं। कार्ड में लिखा है,“हम इन दोनों की शादी का इंतजार नहीं कर सकते। पुलकित और कृति के लिए गहरा प्यार।” अब जब उनकी शादी का कार्ड वायरल हो गया है, तो उनके प्रशंसक उनकी शादी को लेकर उत्सुक हो गए हैं। हालांकि, अभी इस कपल की तरफ से कोई अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

कपल ने किया है कई फिल्मों में काम

आपको बता दें, कि बॉलिवुड इंडस्ट्री में ये दोनो कलाकार अच्छा खासा नाम कमा चुके हैं।पुलकित और कृति कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। इनके द्वारा साथ की गई फिल्मों में ‘वीरे की वेडिंग’ और ‘पागलपंती’ सहित का नाम शामिल है। गौरतलब है, कि इन दोनों के प्यार की शुरुआत फिल्म के सेट से हुई थी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

साउथ की ‘बोनी’ से लेकर बॉलीवुड की ‘शादी में ज़रूर आना’! बड़ा ही खास रहा कृति खरबंदा का एक शानदार सफ़र

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कृति खरबंदा आज 29 अक्टूबर को बहुमुखी अभिनेत्री कृति खरबंदा अपना जन्मदिन मनाती हैं। कम समय में अपनी...
spot_img

Latest Stories