नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फ्रांस में शुरू होने जा रहे 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने को तैयार हैं कियारा आडवाणी। एक्टर्स रेड सी फिल्म फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘वुमन इन सिनेमा गाला’ डिनर में भारत की ओर से शामिल होगीं। वहीं हर साल की तरफ इस साल भी रेड कार्पेट भारत की कई हसीनाएं नजर आने वाली हैं।
सिनेमा गाला डिनर में शामिल होंगी एक्ट्रेस
ये महोत्सव 14 मई यानि आज से ही फ्रांस में शुरू होने जा रहे ये 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल होगा। इस साल कई भारतीय फिल्में प्रदर्शित होने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड पता चला इसका हिस्सा कियारा आडवाणी बनेंगी। कियारा कान्स 2024 के लिए आज फ्रांस के लिए निकलेंगी। एक्ट्रेस वहां विमेन इन सिनेमा गाला डिनर में शामिल होंगी। इस इवेंट में में दुनिया भर की 6 प्रतिभाशाली महिलाओं को एक साथ लाया जाता है, जिन्होंने मनोरंजन के क्षेत्र में अपना अच्छा प्रदर्शन दिया होता है।
ऐश्वर्या के साथ ये एक्ट्रेस भी आएंगी नजर
इस में बॉलीवुड की कई जानी मानी एक्ट्रेसेस भी अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी। हर साल की तरह इस साल भी ऐश्वर्या राय बच्चन रेट कार्पेट का हिस्सा बनेंगी। ऐश्वर्या के अलावा इस साल सबके दिलों में राज करने वाली वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ फेम बिब्बोजान के किरदार में नजर आई एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी भी नजर आएंगी। इनके साथ-साथ शोभिता धुलिपाला भी अपने फैशन से लोगों को दीवाना बनाने को तैयार हैं।
कहा देखें ये फेस्टिवल
कान्स फिल्म महोत्सव 2024 आज से फ्रांस के कान्स शहर के पैलेस डेस फेस्टिवल्स एट डेस कांग्रेस में शुरू होने वाला है। उद्घाटन समारोह की शुरुआत निर्देशक क्वेंटिन डुपिएक्स निर्देशित फिल्म ‘द सेकंड एक्ट’ से होगी। यह फेस्टिवल आज शाम 7 बजे और भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजे शुरू होगा। और अब आप सोच रहे होंगे इसे कहा देख सकेंगे। तो आप को बता दें कि, ये फेस्टिवल फ्रांस टेलीविजन पर तो आएगा ही लेकिन फेस्टिवल की लाइव स्ट्रीमिंग इसके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी होगी, जहां पर आप इस फेस्टिवल को देख सकेंगे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




