नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के टॉप और मशहूर कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही परेंट्स बनने वाले हैं। इन दिनों एक्ट्रेस खुद पर काफी ध्यान दे रही हैं। कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस क एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो और सिद्धार्त नजर आरहे थे वीडियो में कपल अस्पताल के चक्कर जाते हुए दिखे थे। वहीं अब एक्ट्रेस पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ वेकेशन पर हैं जहां से उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है।
कियारा आडवाणी ने शेयर किया तस्वीरें
कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है इसमें एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी ग्लो फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। पहली तस्वीरें में एक्ट्रेस बैठी हुई हैं नो मेकअप लुक और व्हाइट स्वेटर में कियारा बहुत गॉर्जियस लग रही हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस ने कई सारे फ्रूट्स और मील नजर आरहा है। इसके साथ ही एक तस्वीरें में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दोनों ही नजर आ रहे हैं। इसकी अलावा एक्ट्रेस ने एक और तस्वीरे शेयर बाथ ड्रेस पहनकर बैठी हुई हैं।
सेलेब्स ने किया कमेंट्स
एक्ट्रेस ने जैसे ही ये तस्वीरें शेयर की फैंस दोनों की खूब तारीफ कर रहे हैं और कमेंट बॉक्स में जमकर कमेंट कर रहे हैं। कपल की तस्वीरों पर कारन जोहर ने भी कमेंट किया हैं उन्होंने लिखा, गॉर्जियस कपल।इसके साथ ही एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने कमेंट कर लिखा- आपके इवेंट के लिए ऑल द बेस्ट।
आपको बता दें कि, कियारा और सिद्धार्थ 2020 से एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने 2023 में शादी कर ली थी। उनकी शादी राजस्थान के जैसलमेर में हुई थी। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। शादी के समय कपल का पोज खूब वायरल हुआ और आज भी शादी के समय लोग कपल का पोज कॉपी करते हैं। वहीं अब दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं। इसी साल फरवरी में उन्होंने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।




