नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कान फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपना जलवा दिखा रही हैं। पहले ऐश्वर्या राय बच्चन अपने लुक को लेकर चर्चा में रही तो वहीं दूसरी तरफ कियारा आडवाणी की जबरदस्त एंट्री ने खूब वाहवाही बटोरी। लेकिन, अब कियारा आडवाणी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनके बात करने का तरीका लोगों को बिल्कुल नहीं भाया और लोग उन पर बनावटी अंग्रेजी बोलने का आरोप लगाने लगे।
एक्ट्रेस का मीडिया से बातचीत करने का अंदाज
बता दें कि, एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ‘रेड सी फिल्म फाउंडेशन’ से रेड कार्पेट पर मीडिया से बातचीत कर रही है। इस दौरान उनका अंदाज काफी हैरान कर देने वाला रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस कहती है कि, “यह बहुत अच्छा है और अब मेरे करियर को एक दशक होने वाला है, इसलिए यह मेरे लिए खास पल है। मैं पहली बार यहां कान में आकर और सिनेमा में महिलाओं के लिए ‘रेड सी फाउंडेशन’ से सम्मानित किए जाने पर बहुत आभारी हूं।”
एक्ट्रेस ने अपनाया अंग्रेजी एक्सेंट
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले इस वीडियो को आप ध्यान से देखें तो एक्ट्रेस इसमें ‘वेरी’ जैसे शब्द का इस्तेमाल कर रहीं हैं, जिसमें अंग्रेजी एक्सेंट झलक रहा है। एक्ट्रेस के बोलचाल के इस बनावटी अंदाज को देखने के बाद फैंस हैरान ही नहीं है, बल्कि आलोचना भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, मैं आपसे प्यार करता हूं लेकिन बदला हुआ लहजा क्यों ? दूसरे यूज़र ने लिखा है, कियारा को आलिया और दीपिका से कुछ सीखना चाहिए, वह लोग कभी भी फेक एक्सेंट में नहीं बोलती हैं। तीसरे यूज़र ने लिखा है, कियारा आडवाणी खुद को अंग्रेज दिखाना चाहती है शायद। चौथे यूज़र ने लिखा, क्या कियारा आडवाणी खुद को किम कर्दाशियां समझ रही हैं। वही एक अन्य यूज़र ने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि, विदेश जाते ही अंदर का अंग्रेज जाग जाता है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





