नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान शुरू हो गया है। सपनों की नगरी मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स वोट देने पहुंच रहे हैं। आज सुबह-सुबह हिंदी सिनेमा के कई सितारों को स्पॉट किया गया है, जो मतदान देने पहुंचे हैं। इन सभी लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और जानवी कपूर का नाम भी शामिल है। अक्षय कुमार की बात करें तो वह पहली बार वोट देने पहुंचे हैं।
एक्टर ने दिखाई अमिट स्याही
एएनआई ने अपने सोशल मीडिया के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर अक्षय कुमार का वोटिंग बूथ पर पहुंचने का वीडियो शेयर किया है। अभिनेता अक्षय कुमार तय समय पर सबसे पहले वोट डालने पहुंचे हैं। इतना ही नहीं एक्टर ने लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया और आसपास के लोगों से बातें की। बता दें कि, अक्षय कुमार ने मुंबई के मतदान केंद्र पर वोट देने के बाद अपनी उंगली पर लगा अमिट स्याही का निशान दिखाया है। एक्टर ने कहा है कि, “मैं चाहता हूं कि मेरा भारत विकसित और मजबूत हो। मैंने इसे ध्यान में रखते हुए वोट दिया। भारत को जो सही लगता है, उसके लिए वोट करना चाहिए।”
इससे पहले एक्टर ने क्यों नहीं डाला था वोट
बता दें कि, अक्षय कुमार ने साल 2023 में अपने फैंस को बेहतरीन तोहफा दिया इसके बाद हर कोई हैरान रह गया। एक्टर ने अपनी कनाडाई नागरिकता छोड़ चुके हैं और अब ऑफीशियली भारत के नागरिक बन गए हैं। इतना ही नहीं एक्टर भारत के नागरिक बनने के साथ ही चर्चा में बने हुए थे उनकी काफी आलोचना भी हुई।
इन कलाकारों ने भी दिया मतदान
एक्टर फरहान अख्तर अपनी फैमिली के साथ बांद्रा के माउंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल में वोट देने पहुंचे। इसके अलावा जान्हवी कपूर भी मुंबई के सेंट एन्स स्कूल में मतदान देते हुए स्पॉट की गई। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव भी मतदान देने के बाद कहते हैं कि वह अपने देश को आगे बढ़ता हुआ और तरक्की करता हुआ देखना चाहते हैं।
अक्षय कुमार का वर्क फ्रंट
एक्टर अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह अपनी आखिरी फिल्म ‘बड़े मियां और छोटे मियां’ में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आए थे। वहीं अब एक्टर जॉली एलएलबी पार्ट 3 के लिए काफी बिजी है एक्टर इस फिल्म में अभिनेता अरशद वारसी के साथ नजर आएंगे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





