नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । हर साल आयोजित होनेवाले प्रतिष्ठित फैशन इवेंट मेट गाला 2025 के शानदार आगाज में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपने बेबी बंप के साथ धमाकेदार एंट्री कर सबको चौंका दिया, हॉलीवुड की सबसे बड़ी फैशन नाइट में पहली बार सार्वजनिक रूप से बेबी बंप के साथ एक्ट्रेस मीडिया के सामने आई। जिसमें उनके लुक को लेकर इस अभिनेत्री से तुलना की गई आइए जानते है पूरी खबर डिटेल में।
इनके लुक की तुलना मशहूर मिस वर्ल्ड से हुई
द कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट बेनेफिट फेमस फैशन इवेंट है जो मेट गाला के नाम से मशहूर है। यह दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट माना जाता है जहां पर हर साल दुनियाभर के मशहूर सितारे अपने फैशन का जलवा बिखेरने भाग लेते है। जिसमें इस बार बॉलीवुड से भी अन्य सितारों के साथ डिजाइनर गौरव गुप्ता की डिजाइन किए गए गाउन में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने मेट गाला में पहली बार सार्वजनिक रूप से अपना बेबी बंप के साथ एंट्री की। जिसमें वे काफी खूबसूरत लग रही थी। बता दे कि, इस मेट गाला 2025 का आयोजन न्यूयॉर्क के फेमस मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में रखा गया। जिसमें कियारा ने अपने फैशन की सबसे बड़ी रात के एंट्री के लिए टेलर्ड फॉर यू का ड्रेस कोड चुना। उनके इस लुक की जहां चारो तरफ तारीफें हुई तो वहीं इनके लुक की तुलना बॉलीवुड की मशहूर मिस वर्ल्ड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में अपनाएं गए लुक से हुई ।
प्रेग्नेंसी निखार भी साफ झलक रहा था
एक शानदार सोने की ब्रेस्टप्लेट के साथ काले रंग का स्ट्रैपलेस गाउन पहने कियारा ने अपने बेबी बंप को हाइलाइट करते हुए घुंघरू और क्रिस्टल से सजी ब्रेस्टप्लेट पहना था। जिसमें दो सुनहरे दिल वाला गोल्डन हार्ट शेप भी बना था। जो उनके लुक को और भी अट्रैक्टिव बना रहा था। उन्होनें अपने मॉम लुक को ज्यादा एक्सेसरी के साथ ना कैरी कर सिर्फ इयररिंग्स और रिंग्स से और न्यूड मेकअप पर लुक पूरा किया जिसमें उनका प्रेग्नेंसी निखार भी साफ झलक रहा था।
कियारा ने भी शेयर कीं तस्वीरें
अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपने इस अपनी मेट गाला की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। जिसके कैप्शन में लिखा, इस महीने में मम्मा का पहला सोमवार जिसमें उन्होनें चहकते हुए एक से बढ़कर एक पोज दिया। जो पूरे सोशल मीडिया छाया हुआ है। वहीं उनके लुक को देखं कई फैंस ने ऐश्वर्या के रेड कार्पेट आउटफिट से की, जिसमें फाल्गुनी शेन पीकॉक द्वारा तैयार किया गया एक मेड ब्लैक और गोल्ड गाउन पहना ऐश्वर्या ने पहना था। जिसमें पफ्ड स्लीव्स, गोल्डन पैटर्न फ्लोरल एम्बेलिशमेंट से सजी फ्लोर-स्वीपिंग केप थी।




