back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केजीएफ स्टार यश ने अपने दोस्त की शादी में की शिरकत

मैसूर (कर्नाटक), 13 मई (आईएएनएस)। केजीएफ- चैप्टर 2 की सफलता और अखिल भारतीय सुपरस्टार बनने के बाद भी, रॉकिंग स्टार यश ने दिखाया है कि वह अपनी जड़ों से मजबूती से जुड़े हुए हैं, क्योंकि इतने बड़े स्टार होने के बावजूद भी वो अपने गृहनगर मैसूर में अपने बचपन के दोस्त की शादी में शामिल हुए। यश, जो वर्तमान में अपनी फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 की सफलता का जश्न मना रहे हैं, एक और फिल्म प्रोजेक्ट लेने से पहले अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। केजीएफ स्टार अपने दोस्त चेतन की शादी में शामिल होने के लिए अभिनेत्री और पत्नी राधिका पंडित के साथ मैसूर पहुंचे। स्टार कपल का स्वागत पटाखे फोड़कर किया गया। यश ने अपने आगमन के लिए इकट्ठी हुई बड़ी भीड़ का अभिवादन किया, क्योंकि उसके आने की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई थी। उन्होनें शादी हॉल के अंदर जाने से पहले लोगों के साथ सेल्फी खिचवाई। सुपरस्टार के कूल जेस्चर ने लोगों का दिल जीत लिया। इस इवेंट के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। –आईएएनएस पीजेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...