back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केजीएफ: चैप्टर 2 का हिंदी वर्जन 350 करोड़ रुपये के पार, आमिर की दंगल को देगी मात

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। केजीएफ: चैप्टर 2 का हिंदी वर्जन लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है। फिल्म के कलेक्शन ने 350 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को पार कर लिया है। फिल्म को 369.58 करोड़ रुपये की शानदार कमाई हुई है। केजीएफ: चैप्टर 2 को लेकर ट्रंेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया, केजीएफ 2 फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है, ईद पर यह फिल्म दंगल के रिकॉर्ड को तोड़ देगी। शुक्रवार को 4.25 करोड़, शनिवार को 7.25 करोड़, रविवार को 9.27 करोड़ रूपए की कमाई हुई। कुल मिलाकर फिल्म ने 369.58 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की है। केजीएफ: चैप्टर 2 के बारे में आईएएनएस से बात करते हुए एलारा कैपिटल के ट्रंेड एनालिस्ट करण तौरानी ने कहा, यह फिल्म निश्चित रूप से दंगल से आगे निकल जाएगी। यह इंडस्ट्री के लिए पॉजिटिव खबर है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डॉट इन के अनुसार, प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 ने हिंदी में 510.99 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि दंगल ने बॉक्स ऑफिस पर 387.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। तौरानी के अनुसार, 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा छूने वाली हिंदी फिल्मों में बजरंगी भाईजान, पीके, सुल्तान, संजू, टाइगर जिंदा है, वॉर और बाहुबली 2 शामिल हैं और अब केजीएफ 2 भी इस रिकॉड का हिस्सा बन गई। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵