टीवी के सबसे चर्चित शो केबीसी का 13वां सीजन शुरू होने जा रहा है। सोमवार की रात 9 बजे महानायक और शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने शो का पहला सवाल पूछा। इस सवाल का सही जवाब देने वाले को शो में शामिल होने का मौका मिल सकता है। केबीसी का मंच तैयार हो चुका है। जिसमें शामिल होने के लिए अमिताभ बच्चन ने पहला सवाल पूछा। प्रश्न- किनकी जयंती के सम्मान में 23 जनवरी को भारत सरकार ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है? 1. शहीद भगत सिंह 2. नेताजी सुभाष चंद्र बोस 3. चंद्रशेखर आजाद 4. मंगल पांडे यह वीडियो शेयर होने के बाद से वायरल हो रहा है। इस सवाल का जवाब मंगलवार रात 9 बजे तक दिया जा सकता है, जबकि उसी समय अमिताभ बच्चन दूसरा सवाल भी लोगों से पूछेंगे। उल्लेखनीय है कि कौन बनेगा करोड़पति लोगों के पसंदीदा शो में से एक है। हर किसी को इस शो का बेसब्री के साथ इंतजार रहता है। हिन्दुस्थान समाचार/कुसुम चोपड़ा




