नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 साल की उम्र में ही दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। बीती रात उन्हें दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया है। हालांकि आपको बता दें कि संजय कपूर इस समय प्रिया सचदेव के साथ शादीशुदा थे। रिपोर्ट्स के अनुसार पता चला कि यह हादसा उस समय हुआ जब वह पोलो खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसे से कुछ ही घंटे पहले उन्होंने अहमदाबाद एयर इंडिया क्रैश पर संवेदना जताई थी।
अहमदाबाद प्लान क्रेश पर जताया था दुख
अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश पर उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की बेहद दर्दनाक खबर मिली। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति और साहस प्रदान करे।
इस कारण हुआ संजय कपूर का निधन
संजय कपूर का 53 साल की उम्र में ब्रिटेन के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेलते वक्त हो गया। खेल के दौरान उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद वे मैदान में ही गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
संजय कपूर के निधन की पुष्टि एक्टर और राइटर सुहेल सेठ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के जरिए की। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “संजय कपूर के निधन की खबर बेहद दुखद है। यह एक बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार और करीबियों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।”
संजय कपूर के घर पहुंच रहे हैं सेलेब्स
संजय कपूर के निधन की खबर के बाद बॉलीवुड सेलेब्रिटी करिश्मा कपूर से मिलने उनके घर पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में करीना कपूर और सैफ अली खान को करिश्मा से मिलते हुए देखा गया। वहीं, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा भी देर रात करिश्मा के घर श्रद्धांजलि देने पहुंचीं थीं। एक्ट्रेस से मिलने लगातार स्टार्स और उनके करीबी जा रहे हैं।




