back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खुद की भद्दी मिमिक्री पर भड़के Karan Johar, कहा- 25 साल काम करने का ऐसा सिला

करण जौहर ने अपने इंस्टग्राम पर एक स्टोरी शेयर करके एक कॉमेडी शो में अपनी हुई मिमिक्री से नाराज़ हैं। और अपना दुःख स्टोरी के जरिये जाहिर किया हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। करण जौहर ने कई फिल्मों का निर्देशन किया हैं।आज ऐसा कोई नहीं हैं इंड्रस्टी में जो करण के साथ काम न करना चाहता हो। क्योंकि वो अक्सर ऐसी फिल्में बनाते है जो आज के समय के अनुसार बिल्कुल फिट होती है। वहीं, करण जौहर आज अपनी किसी फिल्म के कारण नहीं बल्कि अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के वजह से चर्चा में हैं। तो आइए जानते है क्या है पूरा मामला।

करण जौहर ने भद्दी मिमिक्री को कॉलआउट किया

करण जौहर 25 साल से इस इंडस्ट्री का अहम् हिस्सा हैं। इस दौरान कई बार खूब तारीफ मिली तो कई बार लोगों ने ट्रोल भी किया। लेकिन अब एक कॉमेडी शो में उनकी खराब मिमिक्री की गई है। इसपर अब उन्होंने रिएक्ट करते हुए स्टोरी शेयर किया हैं। उन्होंने लिखा, “मैं अपनी मां के साथ बैठा था और टीवी देख रहा था। इसी बीच एक रियलिटी कॉमेडी शो का प्रोमो एक फेमस चैनल पर आया। इसमें एक कॉमिक आर्टिस्ट बेहद खराब तरीके से मेरी मिमिक्री कर रहा था। मैं ट्रोल्स और उन लोगों से ऐसा कुछ करने की उम्मीद कर सकता हूं, जो बिना सामने आए कुछ भी बोलते हैं।, लेकिन अगर आपकी ही खुद की इंडस्ट्री किसी ऐसे इंसान का मजाक उड़ाए, इसने लगभग 25 साल से ज्यादा तक अपना समय यहां बिताया हो तो ये बताता है कि हम कैसे समय में जी रहे हैं। इससे मुझे गुस्सा भी नहीं आता बल्कि ये मुझे दुखी करता है।”

Karan Johar angry at Ketan Singh Karan_Johar.jpeg

कॉमेडियन केतन सिंह ने की मिमिक्री

सोनी टीवी पर एक कॉमेडी शो शुरू हुआ है। उसका नाम ‘मैडनेस मचायेंगे – इंडिया को हसाएंगे’ है। शो में नजर आने वाले कॉमेडियन केतन सिंह ने ही करण जौहर की मिमिक्री की थी। दरसल शो में दिखाया गया की ‘कॉफी विद करण’ के जैसे ही उन्होंने ‘टॉफी विद चूरन’ नाम का शो शुरू किया। वहां वो अपने मेहमानों को बुलाते हैं। और उसने वैसे ही सवाल जवाब पूछा करते है। सोनी टीवी ने इस हिस्से से एक कुछ क्लिप को काटकर टीवी और सोशल मीडिया पर चलाया यही कारण है की करण जौहर ये सब देखकर काफी गुस्सा हो गए।

केतन सिंह ने मांगी माफी

करण जौहर की इंस्टाग्राम स्टोरी ने चारो तरफ कोहराम सा मचा दिया। और उनके फैंस काफी गुस्सा हो गए और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। वहीं, इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसा केतन सिंह ने करण से माफी मांगते हुए कहा, “मैं कॉफी विद करण में करण जौहर को बहुत देखता हूं, मैं उनके काम का फैन हूं। अगर मेरी बातों और एक्शन से उन्हें दुख पहुंचा है तो मैं उनसे माफी मांगता हूं। मेरा इरादा उन्हें दुख पहुंचाने का नहीं था। लेकिन अगर मैंने ऐसा किया है, तो मैं माफी मांगता हूं।”

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵