back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महिला जवान पर फूटा कंगना की बहन रंगोली का गुस्सा, बोलीं- यही औकात है तुम लोगों की

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली महिला जवान को सस्पेंड कर दिया गया है। कंगना की बहन रंगोली ने इस मामले में अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है और महिला जवान के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ एक अजीब हादसा हुआ एक्ट्रेस जब चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची तो सीआईएसफ महिला जवान ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद से ही ये खबर आपकी तरह फैल रही है सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें कंगना रनौत ने पूरी घटना के बारे में बताया है। महिला जवान में वजह भी बताई है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया दरअसल किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत के बयान से नाखुश महिला ने इसी वजह से उन्हें थप्पड़ मारा। बता दें कि, अब इस मामले में अभिनेत्री की बहन रंगोली की प्रतिक्रिया सामने आई है।

रंगोली का रिएक्शन

कंगना रनौत की बहन रंगोली ने सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना की प्रतिक्रिया दी है और अपना गुस्सा जाहिर किया है। रंगोली ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, “बस यही औकात है तुम लोगों की लेकिन मेरी बहन की रीढ़ की हड्डी बहुत मजबूत है वह स्टील की बनी हुई है। वह अपने लेवल पर सिचुएशन को हैंडल कर लेगी लेकिन तेरा क्या होगा पंजाब। किसानों का आंदोलन खालिस्तानियों का अड्डा है और यह बात भी साबित हो चुकी है कि सिक्योरिटी की बहुत बड़ी गलती है। ऐसा नहीं होना चाहिए था हम सभी को इसके खिलाफ आवाज उठाना होगा।”

सीआईएसफ महिला जवान ने कहीं ये बात

इस घटना के बाद से ही सीआईएसएफ महिला जवान का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है उसने कहा है कि, कंगना रनौत ने बयान दिया था कि 100 रुपए में महिलाएं आंदोलन पर बैठी है, उस समय मेरी मां भी उस आंदोलन में जाती थी। इस तरह से देखा जाए तो महिला जवान में कंगन के बयान से आहत होकर उन पर अटैक किया। इतना ही नहीं इस महिला जवान का नाम कुलविंदर कौर है और उनकी शादी भी हो चुकी है और दो बच्चे भी हैं। फिलहाल, अभी महिला कांस्टेबल के खिलाफ जांच जारी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵