नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना रनौत किसी न किसी वजह से विवादों में फंस जाती हैं। अब फिल्म निर्माता व निर्देशक जावेद अख्तर और कंगना के बीच पिछले कई दिनों से चल रही कानूनी लड़ाई तेज होती दिख रही है। कंगना के खिलाफ गैर जमानती वारंट की मांग की गई है। लेकिन इससे पहले कोर्ट ने उन्हें आखिरी मौका देते हुए वॉर्निंग दी है।
कोर्ट गैर-जमानती वारंट जारी कर सकता है
एक्ट्रेस कंगना रनौत और लेखक जावेद अख्तर के बीच 2016 से जुड़े एक मामले को लेकर क्लैश हुआ था। कई बार कोर्ट में पेशी के आदेश के बावजूद एक्ट्रेस एक बार भी सुनवाई के लिए पेश नहीं हुईं। ऐसे में अब इस मामले को लेकर उन्हें कोर्ट से आखिरी बार चेतावनी मिली है। इस बार यदि वे कोर्ट में पेश नहीं होती हैं तो कोर्ट उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर सकता है। फिलहाल इस पर कंगना की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
जारी हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले को सुलझाने के लिए जो सेशन रखा था उसमें कंगना नहीं आई थीं। तब उनके वकील रिजवान सिद्दीकी ने बांद्रा कोर्ट को बताया कि संसद के कुछ कमिटमेंट्स की वजह से वह इस सेशन को अटेंड नहीं कर पाएंगी। हालांकि, अख्तर की ओर से पेश अधिवक्ता जय के भारद्वाज ने उनकी कोर्ट ने आने पर उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी करने की मांग कर दी है। उन्होंने इसको लेकर एक आवेदन दर्ज कराया है।
जानिए क्या है पूरा मामला
जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ मानहानी का मामला दर्ज कराया था। उन दिनों कंगना ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि जावेद ने उन्हें ऋतिक से माफी मांगने के अलावा और भी काफी कुछ कहा था। जावेद ने इस इंटरव्यू के बाद एक्ट्रेस के इन दावों को ना सिर्फ गलत बताया बल्कि उनके खिलाफ मानहानि केस भी दर्ज किया था। वहीं कंगना की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘इमरजेंसी’ रिलीज हुई है जिसमें उन्होंने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। इस फिल्म को लेकर भी कंगना काफी विवादों में रहीं थीं।




