नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि फिल्म रिलीज के इतने करीब आकर पोस्टपोन हो रही है। बता दें कि, देश के सबसे बड़े इतिहास ‘आपातकाल’ जैसे विषय पर यह फिल्म बनाई गई है। यह फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन रिलीज डेट को एक बार फिर से टाल दिया गया है। हालांकि, तक अगली रिलीज डेट का खुलासा अभी नहीं हुआ है।
क्यों पोस्टपोन हुई फिल्म की डेट ?
फिल्म ‘इमरजेंसी’ की डेट को टालने के पीछे सेंसर बोर्ड एक बड़ी वजह है। बता दें कि, फिल्म ‘इमरजेंसी’ को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट नहीं दिया है जिसकी वजह से फिल्म की डेट को पोस्टपोन किया गया है। एक बार पहले भी एक्ट्रेस ने वीडियो के जरिए सर्टिफिकेट ना मिलने को लेकर जानकारी दी थी। लंबे समय से फैंस भी इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
सर्टिफिकेट को लेकर बोलीं कंगना रनौत
कंगना रनौत ने एक वीडियो के जरिए फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट ना मिलने पर बात की थी। एक्ट्रेस ने कहा था, ‘ऐसी अफवाहें फैल रही हैं कि हमारी फिल्म इमरजेंसी को सेंसर सर्टिफिकेट दे दिया गया है। ये सच नहीं है। हमारी फिल्म को मंजूरी मिल गई थी, लेकिन सर्टिफिकेट रोक दिया गया था। इसकी वजह यह है कि सेंसर बोर्ड के सदस्यों को जान से मारने की धमकियां मिल रही थी। हम पर यह भी दबाव है की फिल्म में इंदिरा गांधी की हत्या न दिखाएं, भिंडरावाले न दिखाएं, पंजाब दंगे न दिखाएं। मुझे नहीं पता कि फिर दिखाने के लिए क्या बचेगा।’
विवादों में फंसी है फिल्म
जब से कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से फिल्म विवादों से घिरी है। फिल्म को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने लीगल एक्शन लिया है। इसके अलावा अकाल तख्त जैसे कई सिख ऑर्गनाइजेशन्स ने भी एक्शन लिया है। इन सभी विवादों और सेंसर बोर्ड से हरी झंडी न मिलाना यह साफ जाहिर करता है की फिल्म की रिलीज में समय लग सकता है।




