नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फेमस अभिनेत्री काजल अग्रवाल जिसकी आज साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में गिनती होती है एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में देनेवाली एक्ट्रेस ने साउथ के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया, जहां वे अपने दमदार एक्टिंग और खूबसूरती से ‘सिंघम’, ‘स्पेशल 26’ और ‘दो लफ्जों की कहानी जैसी फिल्मों में अपने नाम का डंका बजवाया तो वही हॉटनेस से इन फिल्मों के जरिए पाया बड़ा मुकाम, आज एक्ट्रेस के जन्मदिन पर जानेगें उनके जीवन से जुड़े कुछ अनसुने किस्सों के बारे में जिसे बहुत कम लोग ही जानते है ।
ऐसे की करियर की शुरुआत
अपनी दमदार एक्टिंग और हॉटनेस से सभी को अपना दीवाना बनाने वाली काजल आज अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है, इस मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। बता दे, 19 जून 1985 को मुंबई में काजल का जन्म हुआ था। उन्होनें सेंट एनी हाई स्कूल से पढ़ाई कर केसी कॉलेज मुंबई से अपनी ग्रेजुएशन मास मीडिया स्ट्रीम में पूरी की। उसके बाद एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी। जिसमें वह फिल्म ‘क्यूं हो गया ना’ में बतौर बैकग्राउंड डांसर नजर आई थीं। इस रोमांटिक ड्रामा में विवेक ओबरॉय और ऐश्वर्या राय के किरदार की बहन के रूप में नजर आई थीं। यह उनकी पहली फिल्म में एक छोटा सा सपोर्टिंग रोल था। और वही एक्ट्रेस का कहना भी है कि वे हिंदी फिल्में तो करती ही रहेंगी, लेकिन तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करना कभी नहीं छोड़ सकती। क्योंकि यहीं से उनके करियर की शुरुआत हुई थी।
अपनी पहली तेलुगू सिनेमा में फिल्म ‘लक्ष्मी कल्याणम’ में कल्याण राम के अपोजिट काजल ने डेब्यू किया था। जहां काजल को पहली सफलता तेलुगु मूवी ‘चंदामामा’ से मिली। इसके बाद साल 2009 में आई फिल्म ‘मगाधीरा’ ने उन्हें तेलुगु सिनेमा में पहचान दिलाई, वही बॉलीवुड में काजल को अजय देवगन के साथ फिल्म सिंघम में काम करने का मौका मिला। जो हिट भी हुई लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। सिंघम के बाद अगला प्रोजेक्ट मिलने में देरी होने से काजल सफल नहीं हुईं।
काजल अग्रवाल का नाम कई विवादों से भी जुड़ा, जिसमें साल 2014 में एफएचएम मैगजीन के लिए एक टॉपलेस फोटोशूट एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर छा गई। हालांकि, एक्ट्रेस के अनुसार, उन्होनें ऐसा कोई फोटोशूट कराया ही नहीं था। उनका कहना था कि उनकी फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है। वहीं बॉलीवुड फिल्म ‘दो लफ्जों की कहानी’ में काजल और रणदीप हुड्डा का लिपलॉक सीन था। जिसमें एक खबर के अनुसार, इस बारे में काजल को पहले से पता नहीं था, और रणदीप हुड्डा ने उन्हें अचानक किस कर लिया था। जिससे काजल नाराज हो गई थीं। बाद में फिल्ममेकर्स के काफी मनाने के बाद एक्ट्रेस का गुस्सा शांत हो पाया था।




