back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सैफ अली खान पर हमले पर जूनियर एनटीआर और पूजा भट्ट का फूटा गुस्‍सा, सुरक्षा व्‍यवस्‍था पर जताई नाराजगी

सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद बॉलीवुड इंडस्‍ट्री सदमे में है। वहीं इस इंडस्‍ट्री के जुड़े सितारों की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल उठ गए हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद बॉलीवुड इंडस्‍ट्री सदमे में है। वहीं इस इंडस्‍ट्री के जुड़े सितारों की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल उठ गए हैं। इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर जैसे लोगों का गुस्‍सा फूट पड़ा है। इस पर सबसे पहले एक्ट्रेस पूजा भट्ट और जूनियर एनटीआर का रिएक्‍शन सामने आया है। इन दोनों ने ही मुंबई की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। 

गौरतलब है कि सैफ अली खान लीलावती अस्पताल में आईसीयू में एडमिट हैं। उनके घर में आधी रात को घुसे हमलावरों ने एक्टर को गंभीर रूप से घायल किया है। सैफ के घर से सभी मेड शक के घेरे में हैं और क्राइम ब्रांच टीम एक्टर के घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

अब इस हैरान करने वाली घटना के बाद फैन्स और सेलेब्स के रिएक्शन सोशल मीडिया पर सामने आने लगे हैं। फैंस के अलावा सेलेब्‍स भी अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक्ट्रेस पूजा भट्ट और जूनियर एनटीआर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपना रिएक्शन दिया है। 

पूजा भट्ट ने अपनी पोस्‍ट में ये लिखा 


पूजा भट्ट ने एक्स और इंस्टाग्राम दोनों पर अपना रिएक्शन पोस्‍ट किया है। उन्‍होंने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि सैफ अली खान पर हमला हुआ है और वे हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इस पोस्ट को शेयर करते पूजा ने मुंबई पुलिस को टैग किया है। जिसमें उन्‍होंने लिखा कि मुंबई पुलिस स्पेशली बांद्रा को फिर से सुरक्षित बनाए। 

अपराधी किसी भी वारदात को अंजाम न दें सकें


पूजा ने इंस्टा पर एक और स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि कोई भी घटना होने के बाद लोकल पुलिस सबसे पहले हमारा बचाव करती है। यह उनकी ड्यूटी है कि वो ऐसा एनवायरनमेंट बनाएं कि क्रिमिनल इतनी आसानी से किसी वारदात को अंजाम न दें सकें। बीट ऑफिसर को ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने की कोशिश करनी चाहिए। इस पोस्‍ट के साथ उन्होंने देवेंद्र फडणवीस और अजीत पंवार को भी टैग किया है। 

जूनियर एनटीआर ने जताई हैरानी और दुख 


एक्‍टर जूनियर एनटीआर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि सैफ सर पर हुए हमले के बारे में सुनकर हैरान और दुखी हूं। मैं उनकी सेहत में जल्द सुधार और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

मनोज तिवार 


मनोज तिवार ने कहा कि, ‘मैं भगवान से प्राथना करता हूं की वो जल्दी से ठीक हो जाएं। मुझे आज सुबह ये जानकरी मिली की सैफ अली खान के घर ऐसी घटना हो गई हैं और उस दौरान एक्टर को चोट लग गई है। सैफ अली खान बहुत ही अच्छे एक्टर हैं बस मेरी प्राथना हैं वो ठीक हो जाएं।’ 

Advertisementspot_img

Also Read:

Delhi BJP Protest: AI समिट में हंगामे के विरोध में सड़कों पर उतरी BJP, दिल्ली समेत कई राज्यों में प्रदर्शन

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कांग्रेस के AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन के खिलाफ भाजपा ने शनिवार को दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और जम्मू-कश्मीर में...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...