back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जॉनी लीवर ने शाहरुख खान का ये बड़ा सीक्रेट खोल दिया, फ़िल्म ‘बाज़ीगर’ से जुड़ा है किस्सा

1993 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘बाजीगर से जुड़ी यादें शेयर करते हुए जॉनी लीवर ने शाहरुख खान खूब बढ़ाई की है।

नई दिल्ली, हि.स.। जॉनी लीवर ने ‘बाजीगर’ से जुड़ी यादें शेयर करते हुए बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि फिल्म के सेट पर ऐसे लोग थे, जो मुझे शाहरुख खान से ज्यादा जानते थे। मैं तब स्टार था और शाहरुख नए आए थे।हालांकि, फिल्म में शाहरुख खान की खलनायक भूमिका आज भी फिल्म इंडस्ट्री में उनके करियर के लिए एक मील का पत्थर मानी जाती है।

फिल्म ‘बाजीगर’ 1993 में रिलीज हुई और सुपरहिट रही। उस समय फिल्म इंडस्ट्री में नए आए शाहरुख के लिए यह किरदार निभाना एक बड़ी चुनौती थी लेकिन इस नेगेटिव रोल को निभाकर उन्होंने सबके सामने ये साबित कर दिया कि वो एक स्मार्ट एक्टर हैं। इस फिल्म में शाहरुख के काम की तो सराहना हुई ही, साथ ही अन्य कलाकारों की भी सराहना हुई। काजोल के काम को लोगों ने काफी तारीफ की। इस फिल्म से शिल्पा शेट्टी ने फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।

फिल्म में उनके साथ जॉनी लीवर ने भी अपने छोटे-बड़े सीन्स के जरिए दर्शकों को हंसाने की कोशिश की। आज भी जब हम ‘बाजीगर’ को याद करते हैं तो शाहरुख के साथ जॉनी लीवर का चेहरा भी हमारी आंखों के सामने आ जाता है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जॉनी लीवर ने ‘बाजीगर’ के दौरान की कुछ यादें शेयर कीं। इंटरव्यू में जॉनी लीवर ने कहा, “1991 में हमने पहली बार ‘बाजीगर’ के लिए शाहरुख के साथ काम करना शुरू किया था। उस वक्त शाहरुख ने ‘राजू बन गया जेंटलमैन’ और कुछ अन्य फिल्में की थीं लेकिन उस वक्त मैं शाहरुख से ज्यादा पॉपुलर था। तब भी सेट पर ऐसे लोग थे जो मुझे उनसे ज्यादा जानते थे। मैं तब स्टार था और शाहरुख़ अभी-अभी आए थे”

जॉनी ने आगे कहा, “उस वक्त शाहरुख फाइट सीक्वेंस के साथ-साथ डांस में भी बहुत कच्चे थे। अपनी युवावस्था के दौरान की गई कड़ी मेहनत के कारण ही वह आज इतना अच्छा डांस करते हैं। मैंने कभी किसी अभिनेता को उनके जैसी मेहनत करते नहीं देखा। शाहरुख अपने काम के प्रति समर्पित थे। ‘बाजीगर’ के बाद जॉनी लीवर ने शाहरुख की करण अर्जुन, बादशाह, कभी खुशी-कभी गम, कुछ-कुछ होता है, जैसी फिल्मों में छोटे रोल भी निभाए।

खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...