नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जॉन अब्राहम एक बार फिर से अपने एक्शन से हंगामा बचने को तैयार है। फिल्म ‘वेदा’ का दमदार टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में जॉन अब्राहम,के साथ शरवरी वाघ, तमन्ना भाटिया और अभिषेक बनर्जी की पहली झलक के साथ यह टीजर रिलीज हुआ है।
फिल्म की कहानी
टीजर के शुरुआत से ही शरवरी वाघ एक अलग अंदाज में नजर आ रही हैं, जिसे देखकर आप ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि फिल्म में जॉन अब्राहम हीरो हैं या फिर शरवरी वाघ। वहीं, इस टीजर को देखते समय आपकी पलके नहीं झपकेंगी क्योंकि इस फिल्म की कहानी बहुत ही धमाकेदार है, जिसमें आपको एक्शन,रोमांस और तकरार देखने को मिलेगी। वहीं, इस टीजर में जॉन के कुछ जबरदस्त डायलॉग हैं, जिसमें वह कह रहे हैं कि मुझे झगड़ना नहीं आता, सिर्फ जंग लड़नी आती है और फिर जब दुश्मन उनसे उनकी पहचान पूछता है तो वो खुद को उनका बाप बताते हैं।
विलन बन छाए अभिषेक बनर्जी
फिल्म ‘वेदा’ में अभिषेक बनर्जी विलन वाले रोल में नजर आ रहे हैं। अक्सर लोंगों ने उन्हें कॉमेडी या हल्के-फुल्के अंदाज में देखा है। लेकिन फिल्म ‘वेदा’ में उनका अलग ही अंदाज़ देखने को मिल रहा है।
12 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म ‘वेदा’
जी स्टूडियो की एक्शन फिल्म ‘वेदा’ की कहानी असीम अरोड़ा ने लिखी है। मोनिशा अडवाणी और मधु भोजवानी इसके निर्माता हैं। ये फिल्म इसी साल 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जॉन अब्राहम करीब डेढ़ साल बाद एक बार फिर से वापसी करने जा रहे हैं। इससे पहले आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में नजर आए थे। जॉन ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ‘वेदा’ का टीजर साझा करते हुए लिखा, ‘झगड़ना नहीं आता मुझे, सिर्फ जंग लड़नी आती है।’
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार




