back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jawan for Oscar: Oscar में जवान के नॉमिनेशन पर चर्चा, जवान को लेकर निर्देशक एटली ने जताई ऑस्कर कि चाह…

Jawan for Oscar: एटली कुमार की फिल्म ऑस्कर में नाॅमिनेट होने को लेकर चर्चा हो रही है। एटली चाहते हैं कि ऑस्कर में जवान फिल्म हो भेजा जाए। उन्होंने शाहरुख खान के साथ बिताए अनुभव को सांझा किया ।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क | शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान ने बाॅक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना शुरु कर दिया है। वर्ल्ड वाइड जवान ने 800 करोड़ से अधिक कमा लिया है। और कुछ समय में 1000 करोड़ तक कमाने की सूची में शामिल होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन एटली कुमार द्वारा किया गया है और उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम किए जाने वाले अनुभव को बेहतर तरह से सांझा किया है। साथ ही उन्होंने बताया है कि जवान को ऑस्कर में जानी चाहिए।

लीडिंग वेबसाइट से बातचीत के दौरान एटली कुमार ने कहा कि उन्होंने 2020 में शाहरुख को फिल्म की स्क्रीप्ट सुनाई । लेकिन हम साल 2018 में मिले थे, तो इस बात को 5 साल हो चुके हैं। उन्होंने शाहरुख को स्क्रिप्ट ज़ूम कॉल पर सुनाई थी, ऐसे इससे पहले उन्होंने कभी नहीं किया।

गौरी को समझ आई स्क्रिप्ट

एटली ने आगे बताया- मैंने शाहरुख खान को पूछा, मीटिंग कर सकते हैं? उन्होंने कहा, जब भी आप फ्री रहेंगे तो मिल लेंगे। तब मैंने कहा- मैं इसे अभी जूम कॉल कर करना चाहता हूं, अगर आप फ्री हो तो, उन्होंने मुझसे कहा कि मैं कुछ नहीं कर रहा हूं, चलो करते है। तो 5-10 मिनट के बाद हमने जूम कॉल ऑर्गनाइज की, यह मेरे लिए खास मोमेंट था।

फिल्म की कहानी को बताने में साढ़े तीन घंटे का समय बीत गया। सर ने कहा स्क्रिप्ट बहुत अच्छी है. इस पर काम करना शुरु करते है। गौरी मैम को भी पसंद आई और हमने इस पर काम करने का प्लान कर दिया।

ऑस्कर में भेजने को लेकर हुई चर्चा

जब एटली से ऑस्कर को लेकर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, ‘जवान को भी ऑस्कर में जाना जरुरी हो जाता है, अगर सब सही रहा तो. मुझे लग रहा है कि हर कोई जो सिनेमा में काम कर रहा है, हर डायरेक्टर, टैक्निशियन उनकी आंखें गोल्डन ग्लोब, ऑस्कर और नेशनल अवॉर्ड पर होती है. मैं जवान को भी ऑस्कर लेकर जाना चाह रहा हूं।

जवान की बात करें तो फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा छूने के लिए तैयार हो चुकी है। 12 दिन में 493 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ये फिल्म अब तक साल की अधिक कमाई करने फिल्म में शामिल हो चुकी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' कानूनी लड़ाई, प्रोपेगैंडा के आरोपों और राजनीतिक विरोध के बाद 27 फरवरी, 2026 को...
spot_img

Latest Stories

AI Courses: इन AI कोर्सेस को कर लें, करियर की चिंता से हो जाएंगे दूर, जमकर बरसेगा पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में तेजी से बढ़ती तकनीक...

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर...

IPL 2026 Live Streaming: टीवी, मोबाइल और ऐप पर ऐसे देखें IPL के सभी मैच

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵