back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jasmin Bhasin Birthday: फिल्मों से टीवी तक ऐसा रहा एक्ट्रेस का करियर, इस शो से मिली पॉपुलैरिटी

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में एक नाम जैस्मिन भसीन का नाम शामिल है, जैस्मिन ने अब तक जो भी काम किया है, यहां तक कि उनका एक कैरेक्टर सलमान खान की फिल्म से प्रेरित था।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में एक नाम जैस्मिन भसीन जिसने फिल्मों से रास्ता तय कर टीवी के शो में रखा कदम और बनाई अपने दम पर एक अलग पहचान। जैस्मिन ने अब तक जो भी काम किया है उससे उन्हें वाहवाही ही मिली है। यहां तक कि उनका एक कैरेक्टर सलमान खान की फिल्म से प्रेरित था। अपनी अदाकारी,क्यूटनेस और बबली नेचर के लिए भी जानी जाती जैस्मिन आज 28 जून को अपना बर्थ डे पर मना रही हैं। आज इसी कड़ी में एक्ट्रेस के शोबिज इंडस्ट्री से अब तक के करियर पर 

टीवी दुनिया में अपना खास मुकाम बनाने वाली अभिनेत्री जैस्मिन भसीन आज मिलीयन लोगों की फैन फॉलोइंग को एंजॉय करती हैं। अपनी क्यूटनेस और बबली नेचर के लिए जानी जाती जैस्मिन एक दशक से भी छोटे कैरियर में बहुत जल्दी लोकप्रियता हासिल कर ली थी। कम ही लोगों को पता होगा कि टीवी से पहले वह कुछ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

जैस्मिन भसीन का जन्म 

जैस्मिन भसीन का जन्म 28 जून, 1990 को राजस्थान के कोटा में हुआ, उन्होंने कोटा से ही अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। इसके बाद जयपुर से हॉस्पिटैलिटी का कोर्स कर कम उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर दी, जिसके बाद उन्हें कई विज्ञापन क्या ऑफर मिलने लगे । बता दे, जैस्मिन सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं। 

विज्ञापन से तय किया फिल्मों का रास्ता

बता दे, जैस्मिन भसीन डाबर गुलाबरी से लेकर हिमालयन नीम फेस वॉश और व्हिसपर सेनेटरी पैड के विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं। वहीं कुछ म्यूजिक एल्बम में भी काम किए। 2011 में जासमीन ने तमिल फिल्म ‘वानम’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया।

फिल्मों के बाद टीवी इंडस्ट्री में रखा कदम

लोग छोटे पर्दे से बड़े पर्दे की दुनिया में कदम रखते हैं। लेकिन, जैस्मिन के साथ किस्सा कुछ उल्टा ही था। उन्होंने फिल्मों में काम करने के बाद टेलीविजन में अपना दमखम दिखायाउनका सबसे पहला टीवी शो 2015 में आया, टशन-ए-इश्क इसमें उन्होंने ट्विंकल तनेजा नाम की लड़की का किरदार निभाया था। जिसके लिए बेस्ट डेब्यू फीमेल का गोल्ड अवार्ड मिला था।

सलमान की फिल्म से प्रेरित था यह किरदार

2017 में सीरियल ‘दिल से दिल तक’ में काम किया। सीरियल में जैस्मिन द्वारा निभाया गया तानी का किरदार सलमान खान की फिल्म ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ से लिया गया था। जिसने जैस्मिन को अलग पहचान दी थी। इस शो ने उन्हें काफी पॉपुलैरिटी दिलाई एक्ट्रेस को घर घर में लोग पहचानने लगे। 

रियलिटी शो में भी आजमाया लक

2019 में रियलिटी शो ‘दिल तो हैप्पी है जी’ में नजर आईं। जिसके बाद तो एक्ट्रेस अब घर-घर में जाना माना नाम बन चुकी थीं। एक्ट्रेस ने ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 9 में पार्टिसिपेट किया ‌इसी शो में उनकी मुलाकात अली गोनी से हुई थी, इसके बाद एक्ट्रेस और अली गोनी को एक साथ बिग बॉस 14 में भी देखा गया था। जहां दोनों ने अपने प्यार का इजहार किया था। अब जैस्मिन अपना हमसफर मान चुकी हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Happy Women’s Day: इस विमेंस डे पर देखें बॉलीवुड की वो फिल्में जिसमें एक्ट्रेस ने चलाया अपना जादू

नई दिल्ली, रफ्तार डेक्स। आज 8 मार्च के दिन पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 मनाया जा रहा है। महिलाओं की उपलब्धियों को...
spot_img

Latest Stories

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...