नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कान फिल्म फेस्टिवल में अब तक बॉलीवुड के कई सितारे नजर आ चुके हैं जिन्होंने अपने आउटफिट और अपनी स्टाइल से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वहीं अब इस आयोजन का जान्हवी कपूर हिस्सा बनी हैं। एक्ट्रेस ने इस साल कान में डेब्यू किया है। फ्रांस की कान सिटी में आयोजित किए जा रहे कान फिल्म फेस्टिवल में आखिरकार जाह्नवी कपूर का रेड कारपेट से पहला लुक सामने आया है। वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
जान्हवी को देख आई श्रीदेवी की याद
कान में आम तौर पर सेलेब्स वेस्टर्न लुक अपनाते हैं। वहीं जान्हवी कपूर ने एक रॉयल टच वला लहंगा पहना था जिसमें उनकी स्कर्ट का एक लंबा ट्रेल था। दुपट्टे को उनके कंधे से लेकर गए और सिर पर रखा है जैसे घुंघट रखते हैं। एक्ट्रेस ने ने डिजाइनर तरुण तहिलियानी द्वारा डिजाइन की मैटेलिक चमक वाली पिंक कलर की गाउन कैरी की थी। इस गाउन में खास टेक्चर का यूज किया गया था। इसके साथ जान्हवी कपूर की ज्वैलरी की बात करें तो उन्होंने लेयर्ड पर्ल नेकलेस पहना है जो एक विंटेज लुक दे रहा है।
कान के रेड कारपेट पर जान्हवी कपूर पूरे कॉन्फिडेंस के साथ नजर आई। उन्होंने एक से बढ़कर एक पोज देकर पूरी महफिल लूट ली। जान्हवी को देख कईयों को श्रीदेवी की भी याद आई। यूजर्स कमेंट करके लिख रहे हैं की एक्ट्रेस बिल्कुल अपनी मां जैसी दिख रही हैं।
आपको बता दें कि, कान फिल्म फेस्टिवल में जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर, विशाल जेठवा की फिल्म होमबाउंड की स्क्रीनिंग भी हुई। नीरज घायवान द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म के प्रोड्यूसर करन जौहर है। इस दौरान किस खट्टर और करण जौहर ने भी इस आयोजन का हिस्सा बने। डायरेक्टर नीरज और एक्टर ईशान, रेड कार्पेट पर जान्हवी की मदद करते दिखे, उनका आउटफिट पकड़ते हुए।




