नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। Janhvi Kapoor ने अब तक एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उनकी फिल्म और उनका किरदार काफी खास होता है लोग उन्हें कफी ज्यादा पसंद करते हैं। एक्ट्रेस अब फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 2’ (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya 2) में नजर आएंगी। खबरों के मुताबिक, साइंस फिक्शन ड्रामावाली इस फिल्म के सीक्वल पर काम चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, खबर है कि Janhvi Kapoor भी एक अहम भूमिका में इस फिल्म से जुड़ेंगी, जिससे दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया है।
आपको बता दें कि एक्ट्रेस फिल्मों के साथ ही अपनी स्टाइल को लेकर भी चर्चा में बानी रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर भी खासा ऐक्टिव रहती हैं। अब जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं।

Janhvi Kapoor कपूर की वायरल हो रही फोटोज में वह व्हाइट कलर के आउटफिट में दिखाई दे रही हैं, जो बैकलेस डिजाइन का है।

तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद ही स्टाइलिश और एलीगेंट लग रही हैं। इनका ये लुक काफी बोल्ड नजर आ रहा है।

एक्ट्रेस अपने आउटफिट को काफी ग्रेसफुली कैरी किया हुआ है, लेकिन बैकलेस स्टाइल ने उनके पूरे लुक को ग्लैमरस टच दिया है।

इन तस्वीरों में वो अलग-अलग पोज भी देती हुई नजर आ रही हैं सोशल मीडिया पर जैसे ही ये तस्वीरें शेयर की गईं, वो वायरल होने लगीं।

फैंस एक्ट्रेस के कॉन्फिडेंस और फैशन सेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वो हमेशा ही अपने फैशन चॉइस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।
Janhvi Kapoor अक्सर ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न आउटफिट्स तक में एक्सपेरिमेंट करती नजर आती हैं और हर बार अपने लुक से फैंस को इंप्रेस करती हैं। इस बार भी उन्होंने बैकलेस हॉट ड्रेस को एक ग्लैमरस और ट्रेंडी स्टाइल में पेश कर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।




