back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Janaab-e-Aali Song: 35 सेकंड में दिखा ऋतिक-जूनियर NTR का दमदार अंदाज, लोग बोले- दो भाई दोनों तबाही

ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' और रजनीकांत की 'कुली' की टक्कर देखने के लिए हर कोई एक्साइटेड है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस साल की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस जंग की तैयारी तेज है, जहां अब 14 अगस्त को बड़ा धमाका होने वाला है। ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ और रजनीकांत की ‘कुली’ की टक्कर देखने के लिए हर कोई एक्साइटेड है। 14 अगस्त को दोनों बड़ी फिल्में आ रही हैं, जिसके क्लैश को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है। दोनों की फिल्मों के मेकर्स जीत के लिए बड़े-बड़े दांव खेल रहे है। इसी बीच WAR 2 के उस गाने की पहली झलक दिख गई है, जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर आमने-सामने हैं।  YRF वालों ने नए गाने Janaab-e-Aali का टीजर रिलीज कर दिया है। 

बता दे, दोनों फिल्मों के मेकर्स प्रमोशंस को लेकर बिजी है, इस बीच 35 सेकंड में ऋतिक और जूनियर NTR की WAR 2 के उस गाने की पहली झलक दिख गई है, जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर आमने-सामने हैं. YRF वालों ने नए गाने Janaab-e-Aali का टीजर रिलीज कर दिया है। अब इस फिल्म को लेकर जो प्लान बनाया है, वो सक्सेसफुल भी हो गया है. महज 35 सेकंड के वीडियो ने इतना तगड़ा बज क्रिएट किया कि हर तरफ दोनों एक्टर्स की तारीफ की जा रही है। इसमें डांस फेस ऑफ फिल्म का सबसे अहम हिस्सा होने वाला है। जिसकी पहली झलक देखं लोगों ने लिखा- 1000 करोड़ डन फिर!

ऋतिक-जूनियर NTR का ‘धमाका’

‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर एक दूसरे के खिलाफ लड़ाई लड़ते दिखेंगे, जहां जिसे सबसे बड़ा फेस ऑफ कहा जा रहा है, अब उस गाने का टीजर आ गया है। जनाबे अली नाम के गाने में दोनों एक्टर्स के डांस मूव्स देखकर फैन्स फुल एक्टिव हो गए हैं। जहां ऋतिक रोशन पहले से ही अपने डांस से इम्प्रेस करते रहे है तो वहीं सबकी निगाहें जूनियर एनटीआर पर थी का टीजर देखकर हर कोई हैरान रह गया है। 

35 सेकंड के वीडियो को भर-भरकर प्यार मिल रहा है लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा मैन ऑफ मास NTR, किसी ने लिखा- दोनों अच्छे डांसर है धमाल होने वाला है। तो कोई बोला- ये डांस फेस ऑफ थिएटर धमाके के लिए काफी है। तो वही कुछ लोगों ने फिल्म को 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्म बता दिया है। हालांकि, जूनियर एनटीआर का डांस उतना भी हैरान नही है क्योंकि, वो नाटू-नाटू से धमाल मचा चुके है। 

आदित्य चोपड़ा की प्लानिंग

हाल ही में आदित्य चोपड़ा की प्लानिंग के बारे में मालूम पड़ा जिसमें वो इस गाने को सीधा थिएटर में रिलीज करना चाहते है ताकि, ज्यादा से ज्यादा लोग थिएटर में फिल्म देखने आए। वो पहले भी अपनी फिल्मों में ऐसा कुछ कर चुके है। खासकर दोनों एक्टर्स की तगड़ी फैन फॉलोइंग है । इसलिए इसका पूरा फायदा उठाना चाहते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

RCB vs SRH मैच से पहले होने वाली IPL Opening Ceramony रद्द, BCCI ने किया कंफर्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 की शुरुआत...

गर्मी में रहना है फिट, तो फॉलो करें ये असरदार ट्रिक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मार्च महीने के अंत तक गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵