नई दिल्ली, रफ्तार। शरवारी वाघ और अभय वर्मा की फिल्म मुंज्या शुक्रवार को ही सिनेमा घर में रिलीज हो गई थी इसी के साथ ही फिल्म लोगों को काफी पसंद आई। उसके बाद से ही फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने में कायम रही है। शनिवार और रविवार की बात करें तो यह दोनों दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। ‘मुंज्या’ ने अपने तीसरे दिन यानी की संडे को तगड़ी कमाई की है।
मुंज्या की दमदार कमाई
फिल्म मुंज्या को आदित्य सरपोतदार ने निर्देशित किया है यह उनकी चौथी फिल्म है। यह फिल्म लीजेंड ऑफ़ मुंज्या के घूमती हुई कहानी है जो भारतीय लोक कथाओं से इंस्पायर होती है। इतना ही नहीं यह इस साल की सबसे मोस्ट अवेटेड रिलीज फिल्म है इसमें मोना सिंह, सुहास जोशी और सत्यराज अपनी मुख्य भूमिका में है। खास बात तो यह है की फिल्म ने सिनेमाघर में रिलीज होने के बाद से शानदार रिव्यू पाया है बेहतरीन ओपनिंग के साथ वीकेंड पर नोटों की बारिश हुई है।
कितनी हुई है कमाई
फिल्म मुंज्या का कलेक्शन देखे तो रिलीज के पहले ही चार करोड रुपए की कमाई की थी इसके दूसरे दिन के कलेक्शन में 81.25 फीसदी की तेजी देखने को मिली और इसी के साथ फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। इसके अलावा एक रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे दिन का कलेक्शन 7.75 करोड रुपए है। इस तरह देखा जाए तो मुंज्या का तीन दिनों का कलेक्शन 19.00 यानी 20 करोड़ के पास पहुंच गया है।
राजकुमार राव और जानवी की फिल्म को छोड़ा पीछे
राजकुमार राव और जहान्वी कपूर की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ मुंज्या से पीछे रह गई है इस फिल्म के आगे राजकुमार राव और जानवी कपूर की फिल्म खास कमाई नहीं कर पाई है। एक तरफ फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने 10 दिन में 30 करोड रुपए की कमाई की है तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म मुंज्या ने 3 दिन में 20 करोड रुपए की कमाई की है। अभी मुंज्या की रफ्तार बाकी फिल्मों से काफी तेज है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




