back to top
19.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

काम और परिवार के बीच संतुलन बनाना जरुरी- आम्रपाली गुप्ता

मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। टीवी शो गुड़ से मीठा इश्क की एक्ट्रेस आम्रपाली गुप्ता अपने परिवार और काम दोनों को लेकर काफी गंभीर हैं। एक्ट्रेस ने बेटे कबीर की डिलीवरी के चलते काम से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया था। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, फुल-टाइम वर्किं ग मां होने के कारण कभी-कभी तनाव महसूस होता है, क्योंकि काम और परिवार के बीच उलझे हुए होते हैं। इसलिए जब मेरा बेटा छोटा था तो मैंने ब्रेक लेने का फैसला किया और अब जब वह थोड़ा बड़ा हो गया है। मुझे लगता है कि काम फिर से शुरू करने का यह सही समय है। आम्रपाली गुप्ता ने तीन बहुरिया सीरियल से लोकप्रियता हासिल की थी। उन्होंने एक्टर यश सिन्हा से शादी की। उन्होंने बताया कि वह परिवार और काम दोनों को कैसे संभालती हैं। एक्ट्रेस कहती हैं, पारिवारिक जीवन और फुल टाइम जॉब के साथ एक मां होना कभी आसान नहीं होता। काम और परिवार के बीच संतुलन बनाना जरुरी होता है। अगर आप मुझसे पूछें, तो मैं सुझाव दूंगी कि अपने दिन की शुरूआत उदासी के साथ शुरू करने से बचें। मैं ताजा और ऊर्जावान महसूस करने के लिए ज्यादा से ज्यादा समय अपने बच्चे कबीर के साथ बिताती हूं। जब मेरे पति यश घर पर होते है तो वह उसकी देखभाल करते हैं। आम्रपाली ने कई पॉपुलर सीरियल में काम किया है। जिसमें कुबूल है और इश्कबाज जैसे शो शामिल हैं। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...