back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुस्मित सेन ने Indian Ocean के सदस्यों के खिलाफ केस कर दिया, ये गंभीर आरोप लगाया है

Fusion Music Band इंडियन ओशन के पूर्व सदस्य सुस्मित सेन ने सह-संस्थापक असीम चक्रवर्ती की पत्नी सुनीता चक्रवर्ती समेत कई सदस्यों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। इंडियन ओशन के पूर्व गिटारिस्ट सुस्मित सेन ने कंपनी ‘कंदीसा म्यूजिक प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड’ का नाम लेते हुए राहुल राम और अमित किलम पर रॉयल्टी भुगतान न करने का आरोप लगाया है। बता दें कि, सुष्मित सेन ने 16 अगस्त को बैंड के सदस्यों के खिलाफ कंप्लेंट दर्ज कराई है। कंप्लेंट में कई आरोप लगाए गए हैं जिनमें आपराधिक साजिश, आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी, गबन, खातों में हेराफेरी, मनी लॉन्ड्रिंग, गबन का मामला शामिल है।

सुष्मित सेन का बयान

इस पूरे मामले को लेकर सुष्मित सेन ने एक बयान भी जारी किया है। उन्होंने बताया, ‘मैंने असीम चक्रवर्ती के साथ बैंड की स्थापना की थी, आज उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने में मुझे कोई खुशी नहीं है। मेरे पिता अजीत सेन ने 1990 में असीम के साथ ‘कंदीसा म्यूजिक प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड’ बैंड का नाम रखा था, आज भी मैं शेयरहोल्डर हूं।’ 

सुष्मित सेन ने पुलिस में की कंप्लेंट 

सुष्मित सेन ने पुलिस कंप्लेंट के बारे में कहा, ‘हमारा यह मानना है कि उन्होंने आपराधिक साजिश, विश्वासघात, रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के खिलाफ धोखाधड़ी, अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और कुप्रबंधन जैसे अपराध किए हैं। साल 2020 में मेरी रॉयल्टी का भुगतान भी नहीं किया गया है। इतना ही नहीं, साल 2013 में बैंड छोड़ने के बाद मुझे कुछ सालों से कम भुगतान किया जा रहा था।’

पुलिस कर रही है जांच पड़ताल 

सुष्मित सेन का पूरा मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी तक एफआईआर नहीं हुई है। अनुमान के अनुसार, कंपनी पर सुष्मित सेन की जो बकाया राशि है वह 50 लाख रुपए की है। बता दें कि, जब मामले में अमित किलन और राहुल राम से संपर्क किया गया तो इन्होंने आंतरिक मामला बताकर शिकायत दर्ज करने से मना किया और मामला खुद सुलझाने की बात कही।

सदस्यों की वर्तमान जानकारी 

इंडियन ओशन लगातार मौजूदा समय में लाइव शो कर रहा है। बैंड के सदस्यों में वर्तमान गायक हिमांशु जोशी और गिटारिस्ट निखिल राव के अलावा राहुल राम और किलम भी शामिल हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिग बॉस 19 के फिनाले से निकलकर पवन सिंह क्यों पहुंचे मुंबई क्राइम ब्रांच? जानिए क्या है मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह, बिग बॉस 19 के फिनाले में होस्ट सलमान खान के साथ मंच साझा करने...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵