back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IIFA 2024: ऐश्वर्या राय को मिला बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, स्टेज पर छुए मणिरत्नम के पैर

साल 2024 में IIFA उत्सवम को अपने विनर मिल चुके हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकारों ने इस इवेंट में शिरकत की है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अभिनेत्री Aishwarya Rai Bachchan को उनकी फिल्म PS2 के लिए IIFA उत्सवम अवॉर्ड मिला है। अबू धाबी में आईफा उत्सवम 2024 का आयोजन किया गया है। इस खास इवेंट में बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर साउथ इंडस्ट्री के कई चेहरे नजर आए हैं।

इस इवेंट में Aishwarya Rai से लेकर डायरेक्टर मणिरत्नम तक कई नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं। स्टेज पर अवॉर्ड लेने आईं ऐश्वर्या ने मणिरत्नम के पैर भी छुए, सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर उनकी वाहवाही भी कर रहे हैं।

आज शुरू हुआ IIFA अवार्ड 2024

IIFA अवार्ड 2024 का आयोजन आज यानी 27 सितंबर को हो चुका है और यह 29 सितंबर को खत्म होगा। इस फेमस अवॉर्ड फंक्शन की मेजबानी इस साल बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और करण जौहर करने वाले हैं। आईफा के अवार्ड फंक्शन में रेखा, शाहिद कपूर, कृति सेनन, अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर और विक्की कौशल जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे।

आईफा के विनर की लिस्ट

बेस्ट एक्टर (तेलुगु): नानी (दसरा)

बेस्ट एक्टर (तमिल): विक्रम (पोन्नियिन सेलवन: II)

बेस्ट एक्ट्रेस (तमिल): ऐश्वर्या राय (पोन्नियिन सेलवन: II)

बेस्ट डायरेक्टर (तमिल): मणि रत्नम (पोन्नियिन सेलवन: II)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर (तमिल): एआर रहमान (पोन्नियिन सेलवन: II)

भारतीय सिनेमा में आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट: चिरंजीवी

भारतीय सिनेमा में आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन: प्रियदर्शन

भारतीय सिनेमा में वुमन ऑफ द ईयर: सामंथा रुथ प्रभु

बेस्ट नेगेटिव रोल (तमिल): एसजे सूर्या (मार्क एंटनी)

बेस्ट नेगेटिव रोल (तेलुगु): शाइन टॉम चाको (दसरा)

बेस्ट नेगेटिव रोल (मलयालम): अर्जुन राधाकृष्णन (कन्नूर स्क्वाड)

बेस्ट स्पोर्टिंग रोल (पुरुष – तमिल): जयराम (पोन्नियिन सेलवन: II)

बेस्ट स्पोर्टिंग रोल (महिला – तमिल): साहस्र श्री (चिठ्ठा)

गोल्डन लेगसी अवार्ड: नंदमुरी बालकृष्ण

कन्नड़ सिनेमा में एक्सीलेंस: ऋषभ शेट्टी

बेस्ट डेब्यू (महिला – कन्नड़): आराधना राम (कांतारा)

बेस्ट डायरेक्टर (कन्नड़): थरुन सुधीर (कांतारा)

कैसा होगा आईफा का तीसरा दिन 

आईफा अवार्ड के पहले दिन को ‘उत्सवम’ नाम दिया गया है। वहीं आज आईफा का दूसरा दिन शनिवार को है जिसे ‘फ्लैगशिप’ नाम दिया गया है। कल यानी रविवार के दिन आईफा का आखिरी दिन होगा जिसे ‘आईफा रॉक्स’ काफी ग्रैंड होने वाला है। इस इवेंट के दौरान बॉलीवुड के सभी कलाकार अपनी परफॉर्मेंस देंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Abhishek Bachchan Birthday: अभिषेक बच्चन की जिंदगी में ऐश्वर्या राय ने कैसे दी दस्तक, जानिए एक्टर का ये किस्सा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।बॉलीवुड में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को हमेशा से ही परफेक्ट कपल माना जाता रहा है। सोशल मीडिया पर इनकी...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵