back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Paris Fashion Week में छाईं बॉलीवुड हसीनाएंः यूनीक था आलिया का लुक, रेड आउटफिट में खिल उठीं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या राय पेरिस फैशन वीक में लंबे समय से अपना जलवा दिखा रही हैं, लेकिन आलिया भट्ट ने इस साल अपना डेब्यू किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। पेरिस फैशन वीक 2024 में भारत की दो बॉलीवुड हसीनाएं इस इवेंट का हिस्सा बनी हैं। ऐश्वर्या राय पेरिस फैशन वीक में लंबे समय से अपना जलवा दिखा रही हैं, लेकिन आलिया भट्ट ने इस साल अपना डेब्यू किया है। बॉलीवुड की दोनों हसीनाएं विदेशी ब्यूटी को जबरदस्त टक्कर दे रही हैं। हर साल ब्यूटी पेजेंट विजेता ऐश्वर्या राय की अदाओं से लोगों का दिल जीतती हैं, तो वहीं इस बार आलिया भट्ट भी अपनी रूमानी अदाओं से रैंप वॉक पर अपना जादू चला रही हैं। सोशल मीडिया पर Aishwarya Rai Bachchan और Alia Bhatt की रैंप वॉक की तस्वीरें छाई हुई है। दोनों ही जोश के साथ रैंप वॉक करती हुई नजर आईं और विदेशी हसीनाओं को दरकिनार कर दिया।

View this post on Instagram

विदेशी मंच पर ऐश्वर्या ने किया नमस्कार

Paris Fashion Week 2024 में ऐश्वर्या राय ने अपना फैशनेबल अंदाज दिखा कर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। हर बार की तरह इस बार भी एक्ट्रेस का लुक काफी यूनिक रहा है। एक्ट्रेस ने रेड सैटिन फिनिश बलून मैक्सी ड्रेस पहना हुआ था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने रेड गोल्ड लिपस्टिक का ओपन हेयर कैरी किया हुआ है। एक्ट्रेस को रैंप पर देखने के बाद लोगों की निगाहें नही हट रही है। ऐश्वर्या ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ रैंप वॉक किया। इस दौरान उन्होंने विदेशी मंच पर लोगों को नमस्कार किया।

क्यूट और स्टाइलिश अंदाज में दिखीं आलिया 

पेरिस फैशन वीक में आलिया भट्ट भी अपने क्यूट और स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। आलिया ने सिल्वर मेटेलिक क्रॉसेट टॉप और ब्लैक फ्लेयर्ड पैंट्स पहना हुआ था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप और वेवी हेयर स्टाइल कैरी किया। आलिया भट्ट ने Mat Gala के बाद अब पेरिस फैशन वीक में लोगों का दिल जीता है। लोगों ने आलिया भट्ट की रैंप वॉक की भी खूब तारीफ की है। 

ग्रुप वॉक में भी बॉलीवुड हसीनाओं का जलवा 

इस इवेंट के ग्रुप रैंप वॉक में भी बॉलीवुड हसीनों का कोई मुकाबला नहीं कर पाया। ऐश्वर्या राय और आलिया भट्ट दोनों ही Loreal Paris के मॉडल के रूप में नजर आई हैं। पूरे ग्रुप के साथ रैंप वॉक करते हुए आलिया भट्ट और ऐश्वर्या राय काफी इंप्रेसिव नजर आईं। ऐश्वर्या राय काफी सालों से इस फैशन वीक का हिस्सा बनती आ रही हैं, लेकिन आलिया भट्ट का पहला एक्सपीरियंस भी काफी अच्छा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित अदाकाराओं में से एक हैं। एक्ट्रेस ने कम समय में अपनी खास पहचान बनाई है।...
spot_img

Latest Stories

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵