नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2025 का आयोजन 14 अगस्त किया जा रहा है। IFFM ने शुक्रवार को अपनी वार्षिक पुरस्कार समारोह की मेजबानी की, जिसमें 2024-25 के लिए भारतीय फिल्म जगत से जुड़े कई विजेताओं की घोषणा की गई। इन सितारों को भारतीय सिनेमा और स्ट्रीमिंग के सर्वश्रेष्ठ एक्टर्स के रुप में चुने जाने के बाद पुरस्कृत किया गया। इस दौरान, बॉलीवुड से जुड़े फिल्मी सितारे और निर्माताओं के साथ कई सेलेब्स ने शिरकत की।
इसमें तालियों और सिनेमाई गौरव से भरपूर माहौल को महसूस किया गया, इसमें बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला, जबकि नीरज घेवन को बेस्ट डायरेक्टर के खिताब से पुरस्कृत किया। इसके अलावा, आमिर खान, जयदीप अहलावत को भी अवॉर्ड मिला है। जानिए सभी विनर्स की लिस्ट।
नीरज घेवान को मिला बेस्ट फिल्म और डायरेक्टर का अवॉर्ड
फिल्म डायरेक्टर नीरज घेवान की ‘होमबाउंड’ ने बेस्ट फिल्म और बेस्ट निर्देशक दोनों के लिए सम्मानित किया। इस दोहरी जीत से डायरेक्टर बेहद खुश नजर आए। इस दौरान, एक्टर अभिषेक बच्चन ने एक फिल्म में बेस्ट एक्टर के तौर पर सम्मानित किया। वहीं जयदीप अहलावत को वेब सीरीज ‘पाताल लोक सीजन 2’ में शानदार भूमिका के लिए बेस्ट एक्टर (सीरीज) का खिताब मिला।
आमिर खान को मिला ‘एक्सीलेंस इन सिनेमा’ का पुरस्कार
गीता कैलासम और निमिषा सजयन ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता, इंडी फिल्म ‘अंगम्माल’ ने भी दो अवॉर्ड जीते। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को सिनेमा में बेहतर योगदान के ‘एक्सीलेंस इन सिनेमा’ का पुरस्कार मिला। जबकि अरविंद स्वामी, वीर दास और अदिति राव हैदरी को भी विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।
इन सितारों को भी किया गया सम्मानित
बेस्ट फ़िल्म: होमबाउंड
बेस्ट निर्देशक: नीरज घायवान (होमबाउंड)
बेस्ट स्वतंत्र फ़िल्म: अंगम्माल
बेस्ट एक्टर (पुरुष) – फ़िल्म: अभिषेक बच्चन (आई वांट टू टॉक)
विशेष उल्लेख – बेस्ट अभिनेता (पुरुष) – फ़िल्म: गुगुन किगपेन (बूंग)
बेस्ट एक्ट्रेस (महिला) – फ़िल्म: गीता कैलासम (अंगम्माल)
बेस्ट सीरीज़: ब्लैक वारंट
बेस्ट एक्टर (पुरुष) – सीरीज़: जयदीप अहलावत (पाताल लोक सीज़न 2)
बेस्ट एक्ट्रेस (महिला) – सीरीज़: निमिषा सजयन (डब्बा कार्टेल)
सिनेमा में एक्सीलेंस: आमिर खान
सिनेमा में योगदान: अरविंद स्वामी
डिसरप्टर अवार्ड: वीर दास
सिनेमा में विविधता: अदिति राव हैदरी
सिनेमा में समानता: बख्शो बोंडी
बेस्ट लघु फ़िल्म (भारत): धनंजय संतोष द्वारा कलार पेंसिल्स गोरेगांवकर
बेस्ट लघु फिल्म (ऑस्ट्रेलिया): डेविड लियू द्वारा ड्रिफ्टर्स
क्या है IFFM 2025 का आयोजन
IFFM का यह 16वां एडिशन गुरुवार यानी 8 अगस्त शुरु होना वाला यह आयोजन 24 अगस्त तक चलेंगा। कार्यक्रम के ओपनिंग डे पर आयोजन के मुख्य अतिथि आमिर खान रहे थे। कान्स (Cannes) में अपनी सफलता के बाद, “होमबाउंड” इस समारोह की समापन फिल्म होगी। 2009 से आयोजित होते आ रहा मेलबर्न का भारतीय फिल्म महोत्सव, भारत के बाहर भारतीय फिल्मों का सबसे बड़ा उत्सव है।




