back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अपने अलग-अलग किरदारों से बदलता हूं समाज की सोच – विवियन डीसेना

मुंबई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। टीवी के मशहूर एक्टर विवियन डीसेना घर-घर में जाने जाते हैं। उन्होंने प्यार की ये एक कहानी में अभय, मधुबाला-एक इश्क एक जुनून में ऋषभ और शक्ति-अस्तित्व के एहसास की में हरमन का किरदार बखूबी तरीके से निभाया और अब सिर्फ तुम में रणवीर का किरदार निभा रहे हैं। उनके हर एक किरदार को लोग खूब सराह रहे हैं। विवियन हर बार कुछ नया करने में विश्वास रखते हैं। विवियन का कहना है कि अगर एक ही तरह के किरदारों को निभाया जाए तो 10 साल बाद भी आपको ऐसा लगेगा कि आपने अपने करियर में कुछ नया नहीं किया है। इसलिए एकरूपता को दूर करने के लिए मैं अपने किरदारों को खुद चुनता हूं। विवियन आगे कहते हैं कि मैं कभी उन किरदारों को नहीं चुनता, जो मैं पहले निभा चुका हूं। अपने टैलेंट को किरदारों के जरिए अलग तरह से पेश करता रहता हूं। ताकि फैंस मेरे साथ दिल से जुड़ सकें। विवियन कहते हैं कि मेरे लिए दर्शकों का फीडबैक काफी मायने रखता है। अगर प्रतिक्रिया सकारात्मक है तो मुझे काफी खुशी होती है और अगर नकारात्मक होती है, तो मैं उनसे सीख लेता है, क्योंकि सीखना कभी न खत्म होने वाली प्रक्रिया है। –आईएएनएस पिंकी शर्मा/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...