back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मैं अपने प्रशंसकों का प्रशंसक हूं : कार्तिक आर्यन

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। अभिनेता कार्तिक आर्यन ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह स्टेज पर अपने प्रशंसकों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया यह वीडियो एक लाइव परफॉर्मेंस की है, जो शायद किसी कॉलेज फेस्ट का मालूम पड़ता है। इसमें एक ऑडिटोरियम में स्टेज पर एक लड़की के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। एक समय ऐसा आता है, जब वह अपने घुटने के बल बैठकर लड़की के हाथ को चूम लेते हैं और उसे गले लगाते हैं। इसके साथ कार्तिक ने कैप्शन में लिखा है, क्या इसे फैंसेप्शन कहते हैं क्योंकि मैं अपने फैंस का फैन हूं? मैं हमेशा ये कर सकता हूं सिर्फ इस फीलिंग के लिए। इस पोस्ट को अब तक 1,985,625 व्यूज मिल चुके हैं और यह क्रम अब भी जारी है। कार्तिक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब भा रहा है। एक ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है, जो बेचारे अब कॉलेज नहीं जाते उनको कैसे मिलोगे आप..वो भी इस कोविड टाइम में। उनके किसी और प्रशंसक ने हार्ट ईमोजी के साथ लिखा है, कार्तिक आप काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं और मैं इस वीडियो को देखकर हैरान हूं। आपके सबसे बड़े फैन की तरफ से ढेर सारा प्यार। एक यूजर ने यह भी लिखा है, यार हमें कब मौका मिलेगा? कार्तिक आने वाले समय में फिल्म भूल भुलैया 2 में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ तब्बू और कियारा आडवाणी भी हैं। यह साल 2007 में आई फिल्म भूल भुलैया की रीमेक है। वह फिल्म धमाका में भी नजर आने वाले हैं, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। –आईएएनएस एएसएन/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Gopashtami: गोपाष्टमी पर गोशाला में दान से बढ़ेगी भक्ति, श्रीकृष्ण की कृपा से जीवन में होगी सुख समृद्धि

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर गोपाष्टमी और आडल योग का विशेष संयोग है। इस दिन...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...