नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गायिका श्रेया घोषाल ने अब तक एक से बढ़कर एक गाने गा कर फैंस को अपना दीवाना बना ली हैं। लोग उनके गानों को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। आज श्रेया घोषाल अपना जन्मदिन मना रही है इस खास मौके पर चलिए उनके करियर सफर से जुड़े कुछ किस्सों के बारे में जानते हैं। श्रेया घोषाल ने अपने सुरीली आवाज से कई फिल्मों में रंग भरे हैं। श्रेया घोषाल ने अपना करियर रियलिटी शो सारेगामापा से शुरू किया था।
4 साल की उम्र से ही था संगीत से नाता
12 मार्च 1984 को पश्चिम बंगाल में पैदा हुईं श्रेया घोषाल ने चार साल की उम्र से ही संगीत को अपने जीवन का हिस्सा बना लिया। उन्हें पहली पहचान तब मिली जब उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो ‘सारेगामापा’ का ताज अपने नाम किया। इसके बाद उन्होंने अपना कदम पीछे नहीं लिया बल्कि लगातार कोशिश करती गई मेहनत करती गई और आज इस मुकाम पर पहुंच गई हैं।
संजय लीला भंसाली की फिल्म से मिला बड़ा ब्रेक
श्रेया घोषाल ने अपने करियर का पहला फिल्मी गाना संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ में गाया था और अपनी पहली ही फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर लिया था। इस फिल्म के गाने को फैंस आज भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं और गाने के साथ-साथ श्रेया घोषाल की भी चर्चा होती रहती है।
श्रेया घोषाल के कुछ फेमस गाने
श्रेया घोषाल आर्ट न केवल गाने बल्कि कई सिंगिंग रियलिटी शो की जज भी रह चुकी हैं। श्रेया ने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गाने दिए। घोषाल ने कविता कृष्णमूर्ति, उदित नारायण जैसे स्थापित गायकों के साथ, “सिलसिला ये चाहत का”, “बैरी पिया”, “मोरे पिया” और “डोला रे डोला” जैसे पांच गाने गाए। श्रेया ने डोला रे डोला, जादू है नशा है, अगर तुम मिल जाओ, मेरे ढोलना, तेरी ओर जैसे चर्चित गाने गाए हैं।




