नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म ‘हाउसफुल 5‘ में कॉमेडी का ऐसा तड़का लगाया गया है कि फिल्म को देखते ही हंसी रोक नहीं पाएंगे। फिल्म के सोशल मीडिया पर भी काफी अच्छे रिव्यू सामने आएं। इस फिल्म ने ओपनिंग के दिन 24 करोड़ का कलेक्शन करके सबको हैरान कर दिया था तो वहीं अब इस फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन सामने आया है तो चलिए जानते हैं फिल्म ने चौथे दिन क्या कमाल दिखाया है।
Housefull 5 ने मचाया धमाल
हाउसफुल 5 का जैसे ही ट्रेलर आया लोग फिल्म देखने के लिए काफी उत्सुकता दिखा रहे थे। वहीं यह फिल्म 6 जून 2025 को रिलीज हो गई। रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने ओपनिंग डेट पर काफी अच्छी कमाई की। हाउसफुल 5 ने पहले दिन 24 करोड़ का कलेक्शन किया तो वहीं दूसरे दिन 31 करोड़ का कलेक्शन किया तो वही आप वीकेंड का फायदा उठाते हुए इस फिल्म ने 32 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं चौथे दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिर मैं चौथे दिन 13 करोड़ का कलेक्शन किया है।इसके साथी फिल्म ने अब तक 100 करोड़ के आंकड़े भी पार कर लिए हैं।हाउसफुल 5’ की चार दिनों की कुल कमाई अब 101.00 करोड़ रुपये हो गई है।
फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, सोनम बाजवा, फरदीन खान, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडीज, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, श्रेयस तलपड़े, जैकी श्रॉफ और संजय दत्त जैसे 19 से ज्यादा स्टार्स शामिल हैं। वह इस साल चौथे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली या फिल्म दूसरी फिल्म बन गई है आपको बता दें कि इसके पहले विकी कौशल की फिल्म छावा ने चौथे दिन 140 करोड़ का कलेक्शन किया था।
फिल्म का बजट
फिल्म की बजट की बात करें तो ‘हाउसफुल 5’ को 225 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है, फिल्म चार दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। अगर ये इसी रफ्तार से कमाई करती है तो दूसरे वीकेंड तक फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।





