नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। होली का त्योहार आते ही सबके मन में रंगों और पकवानों को लेकर उत्सुकता बढ़ जाती है। होली का त्योहार बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। वहीं बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में है जिसमें होली का त्योहार दिखाया गया है। इन फिल्मों में जबरदस्त एक्शन वाली ये फिल्में होली वाले सीन की वजह से भी खूब चलीं और सिनेमाघरों में भी काफी कमाल दिखाया है।
फिल्म शोले
फिल्म का फेमस डायलॉग होली कब है, हर किसी की जुबान पर रहता है। फिल्म का गाना होली के दिन दिल मिल जाते हैं के बाद बड़ा ट्विस्ट आता है। फिल्म का वो हर सीन काफी कमाल का है। इसे देख कर आप बिलकुल भी बोर नहीं होगें।
कबीर सिंह
कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ में भी होली का त्योहार दिखाया गया है। फिल्म का एक सीन जब होली के दिन शाहिद फोन आने पर गुस्से से कियारा के हॉस्टल पहुंचते हैं और वहां मौजूद लड़कों को मारते हैं जिन्होंने उनकी प्रीति यानि किआरा आडवाणी के ऊपर रंग फेका होता है। फिल्म का ये सीन काफी फेमस हुआ था।
फिल्म डर
शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला स्टारर फिल्म डर में भी होली का त्योहार मनाते दिखाया गया है।होली के गाने वाला सीन भी खूब चर्चा में रहा. जब नाच गाने और उत्साह के बीच सनी देओल ढोल बजाते शाहरुख खान को पहचान लेते हैं।
फिल्म बागबान
फिल्म बागबान में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की जबरदस्त केमेस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था।इस फिल्म में होली के गाने भी काफी हिट हुए थे।
फिल्म वक्त
साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘वक्त’ के इस गाने में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के रोमांटिक अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस मूवी को जी5 पर देखा जा सकता है।
फिल्म जॉली एलएलबी 2
अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’में भी होली का काफी अच्छा सीन दिखाया गया है।फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ की फ्रैंचाइज़ी की दूसरी फिल्म में हैं। 2013 में आई पहली फिल्म में अरशद वारसी, बोमन इरानी, सौरभ शुक्ला और अमृता राव मुख्य किरदारों में नजर आए थे।




