नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस ब्रेस्ट कैंसर की लड़ाई लड़ रही हैं इस दौरान उन्होंने हर एक छोटी बड़ी हेल्थ अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर की है। सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया है की वह पांचवीं कीमोथेरेपी से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपना करंट हेल्थ अपडेट भी दिया है इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया है कि उनके लिए कई दिन ऐसे होते हैं जो काफी दर्दनाक होते हैं।
बढ़ जाती है फैंस की परेशानी
हिना खान लगातार अपनी हेल्थ अपडेट फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। ऐसे में जब वह कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर हो जाती है तो फैंस परेशान रहते हैं। एक्ट्रेस ने इसके बारे में भी बताया है कि थेरेपी के दौरान उन्हें सोशल मीडिया से दूर रहना पड़ता है क्योंकि यह दिन काफी दर्द भरे होते हैं। फिलहाल, एक्ट्रेस की पांचवी कीमोथेरेपी चल रही है और इसके अलावा अभी तीन बाकी है।
सोशल मीडिया से क्यों हो जाती हैं दूर
हिना खान ने हेल्थ अपडेट देते हुए बताया है कि कई दिन ऐसे होते हैं जो काफी मुश्किल भरे होते हैं। इस वजह से वह सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रह पाती हैं, लेकिन जैसे ही वह बेहतर महसूस करती हैं सोशल मीडिया के जरिए फैंस से कनेक्ट हो जाती हैं। फिलहाल, एक्ट्रेस अभी अच्छा महसूस कर रही है इसलिए वह वीडियो बनाकर फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।
फैंस और सेलिब्रिटीज ने दी हिम्मत
सोशल मीडिया पर हिना खान के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटीज ने भी एक्ट्रेस को हिम्मत दी है। रुबीना दिलैक, रश्मि देसाई, जूही परमार और राजीव अदातिया के अलावा और कई सिलेब्रिटीज ने हिना खान के वीडियो पर कमेंट करके अपना प्यार और आशीर्वाद दिया है।





