नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ गुपचुप शादी रचाकर हर किसी को हैरान कर दिया एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की जानकारी देते हुए कई सारी तस्वीरें भी शेयर की। तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर आई काफी ज्यादा वायरल होने लगी। जहां एक तरफ उनके फैंस हैरान हो गए और उनको शादी की बधाई भी देने लगे। तो वहीं आप शादी के बाद एक्ट्रेस एक बार फिर से साड़ी पहने हुए एक इवेंट में नजर आए हैं।
ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर एक्ट्रेस
शादी के बाद हिना खान ने पहली बार पैप्स के सामने नजर आए हैं। उन्हें एक इवेंट में देखा गया जहां वह पर्पल कलर की साड़ी पहनी हुई नजर आईं। एक्ट्रेस की लोक की बात करें तो हिना खान ने काफी सिंपल मेकअप रखा हुआ था और पर्पल कलर की डिजाइनर साड़ी पहनी हुई थी एक्ट्रेस बिल्कुल ही नई नवेली दुल्हन की तरह नजर आ रही थी उनके हाथों में भी मेहंदी लगी हुई थी। इसके साथ ही अपना लुक कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने हैवी इयररिंग भी पहनी हुईं थी।
शादी के एक दिन बाद ही लौटीं कम पर
शादी के 1 दिन बाद ही हिना खान एक इवेंट में नजर आई थी जहां पर उन्हें फॉर्मल लुक में देखा गया था। इवेंट में अपनी शादी पर बात करते हुए हिना खान ने कहा था कि मैं एक ही मंत्र जानती हूं वो है काम। मेरी कल ही शादी हुई है लेकिन आज यह इवेंट जरूरी था और मैं इसका हिस्सा बनना चाहती थी इसलिए मैं यहां आ गई।
आपको बता दें, हिना खान इन दोनों कैंसर जैसी बड़ी बीमारी से जूझ रही हैं हालांकि उनका ट्रीटमेंट चल रहा है और फिलहाल वह ठीक है वहीं अब वो रॉकी जयसवाल के साथ शादी के बंधन में भी बंध गई है। एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो अब तक उन्होंने कई सारी टीवी शो में काम किया है तो वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता में अक्षरा का किरदार निभाकर उनका घर-घर में एक अलग पहचान मिली थी।




