back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धर्मेंद्र के अंतिम दिनों को याद कर हेमा मालिनी ने जताया दुःख

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के अंतिम दिनों की पीड़ा याद करते हुए निजी अंतिम संस्कार का कारण बताया और फैंस के लिए अफ़सोस जताया वहीं धर्मेंद्र की अधूरी कविताओं ने उनकी अंतिम विदाई निजी रखने पर मजबूर किया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी पत्नी और प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी ने उनके अंतिम दिनों को याद करते हुए गहरा दुःख व्यक्त किया है। 89 वर्ष की आयु में 24 नवंबर को निधन होने के बाद परिवार ने उनकी अंतिम यात्रा को निजी तौर पर आयोजित करने का निर्णय लिया, जिससे उनके फैंस एक आखिरी बार उन्हें देखने से वंचित रह गए।

फिल्ममेकर हमद अल रेयामी

यूएई के फिल्ममेकर हमद अल रेयामी ने हाल ही में हेमामालिनी से मुलाकात की और इंस्टाग्राम पर इस बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि,हेमामालिनी ने बताया कि धर्मेंद्र के अंतिम दिन बेहद कठिन और पीड़ादायक थे। उनका कहना था कि परिवार उनके उस हालत को देख नहीं सका।

हमद अल रेयामी ने अपनी पोस्ट में लिखा

हमद अल रेयामी ने अपनी पोस्ट में लिखा, शोक के तीसरे दिन मैंने दिवंगत सुपरस्टार धर्मेंद्र की पत्नी और लेजेंडरी अभिनेत्री हेमामालिनी से मुलाकात की। यह पहली बार था जब मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से देख रहा था। यह मुलाकात बहुत दर्दनाक और दिल तोड़ने वाली थी।

काश मैं वही दिन खेत में उनके साथ होती।

हेमामालिनी ने इस दौरान कहा, काश मैं वही दिन खेत में उनके साथ होती, जब दो महीने पहले उनसे मिल रही थी। काश मैंने उन्हें वहां देखा होता। उन्होंने यह भी साझा किया कि वह हमेशा धर्मेंद्र से कहती थीं, आप अपनी खूबसूरत कविताएँ और रचनाएं क्यों नहीं प्रकाशित करते? तो धर्मेंद्र जवाब देते, अभी नही पहले कुछ कविताएं पूरी कर लें। लेकिन समय ने उनका साथ नहीं दिया और वे इस दुनिया से चले गए।

परिवार के लिए यह कदम प्रेम सम्मान से भरा

हमद ने यह भी बताया कि मुलाकात के दौरान हेमामालिनी के चेहरे पर गहरे भीतरी हलचल को महसूस किया जा सकता था, जिसे वह छुपाने की कोशिश कर रही थीं।हेमा मालिनी की यह व्यथा और निजी अंतिम संस्कार का निर्णय फैंस के लिए निराशाजनक जरूर रहा, लेकिन परिवार के लिए यह कदम प्रेम और सम्मान से भरा हुआ था।

Advertisementspot_img

Also Read:

फिल्म ‘इक्कीस’ की आठ दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार, जानिए कितना हुआ कलेक्शन

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । नए साल की सुबह जब सिनेमाघरों के बाहर पोस्टर लगे, तब उनमें एक नाम सबसे अलग महसूस हुआ,...
spot_img

Latest Stories

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में वेज खाने में मीट मिलने पर बवाल, प्रशासन ने होटल को किया सील

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵