नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के निर्देशन में बनी वेब सीरीज ‘The Bads of Bollywood’* में एक कैमियो रोल करने वाले अभिनेता इमरान हाशमी ने इस सीरीज की जबरदस्त तारीफ की है। इमरान हाशमी ने यहाँ तक दावा किया है कि इस ‘पॉलिटिकली इनकरेक्ट’ शो को ओटीटी पर नहीं, बल्कि थिएटर में रिलीज किया जाना चाहिए था।पिंकविला से खास बातचीत में इमरान हाशमी ने इस सीरीज की बॉक्स ऑफिस क्षमता पर बड़ा बयान दिया।
₹700 करोड़ का दांव! इमरान ने बताया क्यों है ‘पॉलिटिकली इनकरेक्ट’
इमरान हाशमी, जिन्होंने सीरीज में एक इंटीमेसी कोच की भूमिका निभाई है, उनका मानना है कि आर्यन खान का विजन सिनेमा के लिए था।
जबरदस्त कमाई का दावा
इमरान हाशमी ने कहा, “यह (शो) ₹600 से ₹700 करोड़ बॉक्स ऑफिस पर कमाता। इसे थिएटर में आना चाहिए था। पॉलिटिकली इनकरेक्ट की तारीफ उन्होंने आर्यन खान के निर्देशन की सराहना करते हुए कहा, पहला एपिसोड देखने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन उसके बाद अगर आप शो के साथ जुड़ जाते हैं, तो यह ‘वाह’ जैसा है। यह ऐसा है जो आपने पहले कभी नहीं देखा। यह बहुत पॉलिटिकली इनकरेक्ट है।
शाहरुख खान के साथ काम करने का अधूरा सपना
इमरान हाशमी ने इस दौरान अपनी एक निजी इच्छा का भी खुलासा किया।वह शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहते हैं। इमरान ने बताया कि, उन्होंने शाहरुख खान के साथ निर्माता के तौर पर (रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत) काम किया है।उन्होंने कहा, एक बार एक फिल्म में उनके साथ काम करने का मौका आया था, जो हो नहीं पाया। लेकिन उम्मीद है, भविष्य में अगर मुझे उनके साथ फिल्म में काम करने का मौका मिला, तो मैं निश्चित रूप से करूँगा।
कैमियो का वायरल होना: फैंस की पुरानी ‘लवर बॉय’ इमेज
इमरान हाशमी ने अपनी कैमियो की लोकप्रियता पर भी बात की, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। सीरीज के तीसरे एपिसोड में इमरान का किरदार अभिनेता राघव जुयाल के परवेज़ से मिलता है, जो उनके गाने ‘कहो ना कहो’ (फिल्म मर्डर से) की धुन गुनगुनाना शुरू कर देता है।
एक मीडिया को दिए बयान में इमरान ने कहा कि उनके कैमियो को मिली लोकप्रियता फैंस के पुरानी ‘लवर बॉय’ इमेज के लिए नोस्टाल्जिया (यादें) के कारण है।
उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि यह सीन इतना ध्यान खींचेगा, लेकिन यह वायरल हो गया और यह देखकर उन्हें खुशी है।The Ba***ds of Bollywood नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है और इसमें लक्ष्य, सहर बंबा, बॉबी देओल, आन्या सिंह, मोना सिंह जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।





