back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

25 की उम्र में शादी करना जल्दबाज़ी थी मलाइका अरोड़ा की महिलाओं को सलाह, पहले खुद को जियो, फिर सेटल हो…

मलाइका अरोड़ा ने कहा कि 25 साल की उम्र में शादी करना उनके लिए जल्दबाज़ी भरा फैसला था और महिलाओं को पहले जिंदगी को जीना, अनुभव लेना और आत्मनिर्भर बनना चाहिए।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने शादी और रिश्तों को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है। हाल ही में इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में मलाइका ने कहा कि कम उम्र में शादी करना महिलाओं के लिए एक बड़ी भूल साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने 25 साल की उम्र में अरबाज खान से शादी की थी, तब वह करियर और जिंदगी दोनों को पूरी तरह समझने की प्रक्रिया में थीं और आज उन्हें लगता है कि उस वक्त ‘सेटल डाउन’ करने का फैसला जल्दबाजी में लिया गया था।

मलाइका ने साफ शब्दों में कहा कि महिलाओं को शादी से पहले जिंदगी को जीना चाहिए, खुद को पहचानना चाहिए और आर्थिक व भावनात्मक रूप से स्वतंत्र बनना चाहिए। उन्होंने माना कि उनकी शादी से कई खूबसूरत चीजें भी जुड़ी रहीं, खासतौर पर यह कि उन्हें कम उम्र में मां बनने का सौभाग्य मिला, लेकिन इसके बावजूद वह मानती हैं कि पहले खुद के लिए जीना और अनुभव हासिल करना बेहद जरूरी है।

एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि तलाक के बाद भी उनका शादी और प्यार से भरोसा खत्म नहीं हुआ है। मलाइका के मुताबिक, वह आज भी शादी के कॉन्सेप्ट में विश्वास रखती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह इसकी तलाश में हैं। वह अपनी जिंदगी से संतुष्ट हैं, प्यार देने और पाने में यकीन रखती हैं और अगर जिंदगी में दोबारा शादी या प्यार दस्तक देता है तो वह उसके लिए खुली हैं।

मलाइका और अरबाज खान ने 1998 में शादी की थी और 2017 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों का एक बेटा अरहान है, जो अब 23 साल का है। तलाक के बाद मलाइका लंबे समय तक अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में रहीं। अपने अनुभव साझा करते हुए मलाइका का मानना है कि हर महिला को शादी से पहले खुद को मजबूत बनाना चाहिए, ताकि वह किसी भी फैसले को पूरे आत्मविश्वास के साथ ले सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...