मुंबई, एजेंसी। बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर और एक्टर वरुण धवन के पिता डेविड धवन की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। हालांकि, डेविड धवन को कुछ हफ्ते पहले अचानक परेशानी शुरू होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डेविड धवन की मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में एंजियोप्लास्टी (हृदय की मांसपेशियों तक ब्लड सप्लाई करने वाली रक्त वाहिकाओं को खोलने की प्रक्रिया) की गई है। सर्जरी के बाद डेविड धवन की हालत स्थिर है और पूरा परिवार उनकी देखभाल करता नजर आ रहा है।




