back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

February Movie Releases: फरवरी में होगा बॉलीवुड धमाका, ये फिल्‍में मचाएगी बॉक्स ऑफिस पर धमाल

फरवरी में बॉलीवुड दर्शकों के लिए रोमांस, थ्रिलर और एक्शन से भरपूर महीना साबित होगा। साथ कुछ फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । साल का पहला महीना जितना धमाकेदार था, उससे फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच गया। ‘इक्कीस’, ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ जैसी फिल्मों ने जनवरी में ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी। अब फरवरी का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने भी दर्शकों को रोमांस, एक्शन और थ्रिलर की भरपूर डोज मिलने वाला है। फरवरी में कई बड़ी बॉलीवुड फिल्में रिलीज हो रही हैं। पहले ही हफ्ते में तीन फिल्मों का फ्लोर एक साथ सजेगा। कई फिल्में एक ही तारीख को रिलीज होने वाली हैं, जिससे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। 

फरवरी में ये बॉलीवुड फिल्‍में होंगी रिलीज


फरवरी के पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। 6 फरवरी को दर्शकों को थ्रिलर, कॉमेडी और रोमांस, सब कुछ देखने को मिलेगा। सबसे पहले है लोकप्रिय टीवी शो से प्रेरित फिल्म ‘भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन’। इस फिल्म में आसिफ शेख, रोहिताश्व गौर, शुभांगी अत्रे और विदिशा श्रीवास्तव नजर आएंगे।

इन फिल्‍मों का होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश


13 फरवरी को बड़े पर्दे पर धमाका करने आ रही है ‘ओ रोमियो’, जिसमें शाहिद कपूर एक गैंगस्टर की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म में अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर और तृप्ति डिमरी भी हैं। इसका क्लैश ‘तू या मैं’ से होगा, जिसमें शनाया कपूर और आदर्श गौरव मुख्य किरदार निभा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही काफी हाइप बना चुका है। विशेषज्ञों की राय है कि शाहिद कपूर की फिल्म का कलेक्शन थोड़ा बेहतर हो सकता है। 

इसके बाद 20 फरवरी को तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘अस्सी’ रिलीज होगी। इसका बॉक्स ऑफिस पर रोमांटिक फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ से क्लैश होगा। इस फिल्‍म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

‘द केरल स्टोरी 2’ भी होगी रिलीज


पहली फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की सफलता के बाद अब इसका सीक्वल ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाला है। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है और दर्शकों से काफी पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहा है। इस सीक्वल की रिलीज डेट 27 फरवरी 2026 तय की गई है, जिससे फिल्म प्रेमियों को फरवरी के अंत में एक और बड़ा स्क्रीन अनुभव मिलने वाला है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...