back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आरआरआर के सेट से राम चरण और जूनियर एनटीआर की एक्सक्लूसिव तस्वीर हुई वायरल

हैदराबाद, 10 नवंबर (आईएएनएस)। राम चरण और एनटीआर-स्टारर आरआरआर एक बहुप्रतीक्षित फिल्म है। यह मल्टी-स्टारर फिल्म लोकप्रिय फिल्म निर्माता एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित एक अखिल भारतीय फिल्म है। मेकर्स जोर शोर से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। उन्होंने सेट पर जूनियर एनटीआर और राम चरण की चिल करते हुए एक अनदेखी फोटो पोस्ट की है, जिसने सभी का ध्यान खींचा है। ट्विटर पर एक्सक्लूसिव फोटो साझा करते हुए, आरआरआर निमार्ताओं ने लिखा कि गाने की शूटिंग के बीच हमारे स्टार्स का चिलिंग करते हुए बीटीएस। यह एक्सक्लूसिव फोटो आरआरआर के सेट की है। फोटो में राम चरण और एनटीआर को एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। फिल्म का गाना नाटू नाटू बुधवार को रिलीज किया गया है, ऐसे में इस गाने के हाई वोल्टेज डांस नंबर होने की उम्मीद है। इस गाने का हिंदी वर्जन नाचो नाचो है। एम.एम. कीरवानी ने संगीत तैयार किया है, और गाने के तेलुगु संस्करण को गायक राहुल सिप्लीगंज और काला भैरव ने गाया है। गाने के बोल चंद्रबोस ने लिखे हैं। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...