back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्वास्तिका मुखर्जी के बेहतरीन प्रदर्शन से प्रभावित हुइर्ं एस्केप लाइव की एक्ट्रेस प्लाबिता बोरठाकुर

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। एक्ट्रेस प्लाबिता बोरठाकुर अपकमिंग ओटीटी सीरीज एस्केप लाइव में फेटिश गर्ल की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने हाल ही में स्वास्तिका मुखर्जी के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया। स्वास्तिका के बेहतरीन प्रदर्शन ने प्लाबिता को काफी प्रभावित किया है। अपने अनुभव को साझा करते हुए, लिपस्टिक अंडर माई बुर्का की एक्ट्रेस कहती है, स्वास्तिका के साथ काम करना अद्भुत है। वह एक शानदार अभिनेत्री हैं। उनके अनुभव और अभिनय कला ने मुझे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है। उनके साथ काम करने में काफी खुशी महसूस हुई। सिद्धार्थ कुमार तिवारी के वन लाइफ स्टूडियोज के तहत निर्मित इस वेब सीरीज में नौ एपिसोड होंगे। एस्केप लाइव की कहानी जया मिश्रा और सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने लिखी है। वेब सीरीज में सिद्धार्थ, जावेद जाफरी, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, सुमेध मुद्गलकर, स्वास्तिका मुखर्जी, वलूचा डिसूजा, ऋत्विक साहोरे, गीतिका विद्या, जगजीत संधू, रोहित चंदेल जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे। वेब सीरीज का प्रीमियर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 20 मई को होगा। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

कैथरीन ओ’हारा के निधन पर बॉलीवुड में शोक, करीना, आलिया और इलियाना ने दी भावुक श्रद्धांजलि

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हॉलीवुड की दिग्गज और एमी अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री कैथरीन ओ’हारा के निधन से दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों में शोक की लहर...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...