back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Emraan Hashmi की ‘ग्राउंड जीरो’ जल्द होने वाली है रिलीज, फिल्म ‘सिकंदर’ के साथ है इसका खास कनेक्शन

इमरान हाशमी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर अपने अपने फैंस को अपनी फिल्म से जुड़ा अपडेट दे सकते हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ की जब से अनाउंसमेंट हुई उनके फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक है। वहीं आज एक्टर का जन्मदिन भी है और आज के दिन ये खबर आई कि एक्टर की फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। वहीं इस फिल्म से सलमान खान की फिल्म सिकंदर से भी कनेक्शन बताया जा रहा है। चलिए इससे जुड़ी सारी जानकारी जानते हैं। 

सलमान खान की फिल्म सिकंदर से क्या है ग्राउंड जीरो का कनेक्शन? 

सलमान खान की फिल्म सिकंदर का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। ‘ग्राउंड जीरो’ के निर्माताओं ने बताया है कि फिल्म का टीजर इसी हफ्ते रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि इसके टीजर का सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ से खास कनेक्शन है। आपको बता दें कि सिनेमा घरों में सिकंदर के समय इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ का टीजर दिखाया जाएगा।

फिल्म ग्राउंड जीरो की रिलीज डेट 

फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ की रिलीज डेट की बात करें तो रिपोट्स के अनुसार यह फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म की कहानी देशभक्ति पर आधारित है। फिल्म में भारतीय सेना के जवानों के बलिदान, उनके साहस और उनके सामने आने वाली चुनौतियों को दिखाया जाएगा। यह फिल्म सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा किए गए पिछले 50 वर्षों के सबसे बेहतरीन ऑपरेशन से प्रेरणा लेकर बनाई गई है।

इमरान हाशमी का करियर 

इमरान हाशमी ने अब तक एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है उनको अक्सर लोग रोमांटिक हीरो की तरह देखते आए हैं। एक्टर ने ज्यादातर फिल्मों में काफी बोल्ड सीन दिए हैं। अब वहीं पहली बार दर्शक उन्हें देशभक्ति फिल्में देखेंगे। फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

अप्रैल में बॉलीवुड का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, Akshay Kumar की ‘भूत बंगला’ समेत रिलीज़ होंगी कई फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का इस महीने काफी जलवा देखने को मिला। कई फिल्में रिलीज हुई और काफी अच्छा कलेक्शन...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵