back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Elvish Yadav को मिली जमानत, वकील ने बताया कब आएंगे जेल से बाहर

एल्विश यादव की आज जमानत याचिका पर सुनवाई होने के बाद उन्हें को गौतमबुद्ध नगर कोर्ट से जमानत मिल गई ।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। स्नेक वेनम केस में गिरफ्तार हुए एल्विश यादव को जमानत मिल गई है। उनके वकील प्रशांत राठी ने एल्विश को जमानत मिलने की पुष्टि की है। एल्विश यादव 17 मार्च को गिरफ्तार हुए थे। उनके ऊपर पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने के आरोप लगे थे।

एल्विश यादव के वकील प्रशांत राठी ने कहा कि 50-50 हजार की दो सिक्योरिटी पर कोर्ट ने एल्विश यादव को जमानत दे दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सिक्योरिटी जमा कर दी जाएगी, उसके बाद एल्विश यादव जेल से रिहा किए जाएंगे।

एल्विश यादव को 5 दिन बाद मिली जमानत

एल्विश यादव बीते रविवार को जेल गए थे जिसके बाद से ही उनके वकील दीपक भाटी कड़ी महत् में जुटे थे की उन्हें जमानत कैसे मिले।वहीं,जिला न्यायालय में गुरुवार को भी एल्विश यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई होने वाली थी लेकिन वो नहीं हो पाई थी। दरअसल जो 6 धाराएं एल्विश पर लगी थी उनमे 2 धराए कोर्ट ने हटा दिया था। न्यायालय ने सुनवाई के लिए शुक्रवार की तिथि निर्धारित की थी। वहीं आज 22 मार्च शुक्रवार के दिन एल्विश पक्ष की सुनवाई हुई। मिली जानकारी के अनुसार गौतमबुद्ध नगर जिला कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई है। यह एल्विश यादव और उनके फैंस के लिए काफी रहत की खबर है।

सांपों के जहर के कर हुई थी गिरफ्तारी

2 नवंबर 2023 को नोएडा सेक्टर 51 से खबर आई थी कि पुलिस ने 5 लोगों को सेवरोन बैंक्वेट हॉल से अरेस्ट किया है। यहां से पुलिस को 9 सांप बरामद हुए थे। इसमें 5 तो कोबरा था। 1 अजगर और 2 दो-मुहें साप के अलावा एक रेड स्नेक मिला था। जब पूछताछ हुई तो मालुम हुआ कि इनका जगह रेव पार्टी में इस्तेमाल किया जाता है। फिर मुख्य आरोपी के रूप में एल्विश यादव का नाम सामने आया था। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था और गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में एल्विश ने कुबूल किया है कि वो पार्टियों में सांप के जहर की सप्लाई करते थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार

Advertisementspot_img

Also Read:

एल्विश यादव और जिया शंकर की सगाई वाली वायरल पोस्ट का सच आया सामने, जानिए क्या है मामला

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । यूट्यूबर और बिग बॉस OTT 2 के विजेता एल्विश यादव की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵