नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। हॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर सीरीज ‘फ्रेंड्स’ में मैथ्यू पेरी ने चैंडलर विग का किरदार निभाया है जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया। वहीं, अब एक्टर के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री रिलीज हुई है। बता दें कि, Hollywood Actor Matthew Perry का निधन 28 अक्टूबर 2023 को हो गया था। एक्टर के निधन के 10 महीने बाद बहुत बड़े ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। इतना ही नहीं, एक्टर के जीवन पर आधारित डॉक्युमेंट्री ‘TMZ इन्वेस्टिगेट्स मैथ्यू पेरी एंड द सीक्रेट सेलेब्रिटी ड्रग रिंग’ रिलीज हुई है जिसे आप ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकते हैं।
इस रोल से मिली थी एक्टर को पहचान
भले ही हॉलीवुड एक्टर मैथ्यू पेरी अब दुनिया में न रहे हों, लेकिन उनकी सीरीज ‘फ्रेंड्स’ में चैंडलर का कैरेक्टर आज भी लोगों को याद है। इस रोल की वजह से उन्हें अच्छी खासी पापुलैरिटी मिली थी। एक्टर की अचानक डेथ ने हर किसी को हैरान करके रख दिया था। इतना ही नहीं, हॉलीवुड में Drugs Racket का भी खुलासा हुआ था। एक्टर के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री में भी ड्रग्स के कारोबार का खुलासा होता नजर आएगा।
क्या है डॉक्यूमेंट्री की कहानी
मैथ्यू पेरी के जीवन पर आधारित डॉक्युमेंट्री ‘TMZ इन्वेस्टिगेट्स मैथ्यू पेरी एंड द सीक्रेट सेलेब्रिटी ड्रग रिंग’ में एक्ट्रेस Kelly Osbourne मुख्य भूमिका में हैं। डॉक्यूमेंट्री में आप देखेंगे कि उन्होंने ड्रग्स कारोबार को लेकर खुलकर बातचीत की है। डॉक्यूमेंट्री में यह भी दिखाया गया है कि किस तरह से डॉक्टर्स पैसों के लालच में नशे के आदि लोगों को अपना निशाना बनाकर फायदा उठाते हैं।
कब और कहां देख सकते हैं डॉक्यूमेंट्री
यह डॉक्यूमेंट्री 16 सितंबर यानी आज FOX पर स्ट्रीम हो चुकी है। मंगलवार यानी कि कल इसका प्रीमियर हुलू स्ट्रीमिंग ऐप पर किया जाएगा। बता दें कि, इस Documentary में डॉक्टर ड्रू डॉक्टर्स के व्यवहार को लेकर बातचीत करते नजर आएंगे। इसके अलावा डॉक्टर ड्रू इस कारोबार से जुड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए नजर आएंगे।
कैसे गई थी मैथ्यू पेरी की जान
मैथ्यू पेरी काफी लंबे समय से नशे की लत से परेशान चल रहे थे। मैथ्यू की पर्सनल असिस्टेंट ने एक्टर की मुलाकात डॉ साल्वाडोर प्लासेंसिया से कराई थी। इसके बाद डॉक्टर ने अपने साथी के साथ मिलकर मैथ्यू को Ketamine Drugs के बारे में बताया। इसके अलावा डॉक्टर ने उनकी पर्सनल असिस्टेंट को भी ड्रग्स इंजेक्शन देना सिखाया। इस तरह से डॉक्टर ड्रग्स की सप्लाई करते रहे और धीरे-धीरे Matthew Perry की डोज बढ़ती रही। एक्टर ने अपने निधन से पहले डोज की एक बड़ी दोस्त ली थी, जिससे कि उनकी जान चली गई।




