back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक अपनी प्रेग्नेंसी छुपाई थी, अब उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर कर फैंस के साथ खुशखबरी सेयर की।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को लेकर कई दिनों से खबर आ रही थी कि वो प्रेग्नेंट हैं। लेकिन कुछ भी साफ नहीं हो प् रहा था। दरअसल कई बार ऐसी खबरें आती रहती है लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद इस खुशखबरी को सबके साथ शेयर किया। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके इस बात की कन्फर्मेशन दे दी है।

एक्ट्रेस ने शेयर किया बेबी बंप के साथ तस्वीरें

आज 19 मार्च 2026 को दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप की तस्वीरें शेयर की। फैंस को सालों से जिस गुड न्यूज का इंतजार था आखिरकार कपल ने वो खुशखबरी अब उन्हें दे दी है।दिव्यांका और विवेक के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। शादी के 10 साल बाद कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्रम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें एक्ट्रेस अपने पति के साथ पोज देती नजर आ रही है।

तस्वीरों के साथ इमोशनल नोट

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, विवेक दहिया कभी अपनी पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी के बेबी बंप पर हाथ रखते दिखाई दिए, तो कभी उनके साथ प्यार करते दिख रहे है। वहीं एक तस्वीर में विवेक को हाथ में बच्चे के छोटे जूते लिए हुए देखा गया। इन खास तस्वीरों को शेयर करते हुए बेहद दिव्यांका त्रिपाठी ने खास नोट लिखा है।

एक्ट्रेस ने पोस्ट करते हुए लिखा, ’10 साल बाद कहानी में एक नया मोड़ आने वाला है। कुछ सफर जल्दीबाजी वाले नहीं होते, बल्कि वे एक-दूसरे के साथ मिलकर खुद को तैयार करने के लिए होते हैं। वहीं जब आपको लगता है कि, आपकी कहानी पूरी हो चुकी है, तो जिंदगी उसमें सबसे खूबसूरत हिस्सा जोड़ देती है। अभी भी इस एहसास में डूबे हुए हैं। अभी भी बिना किसी वजह से मुस्कुरा रहे हैं। दिल में कृतज्ञता लिए हुए, हम माता-पिता बनने वाले हैं।’

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵