back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जब डायरेक्टर की डांट से सलमान खान ने बचाया था, दिव्य दत्ता ने बताया किस्सा

शूटिंग के दौरान दिव्या दत्ता को अपनी सांस रोकने में दिक्कत हो रही थी जिसकी वजह से फिल्म शूट नहीं हो पा रही थी। दिव्या को डायरेक्ट की डांट से डर लग रहा था तब सलमान खान सीन शूट करने में उनकी मदद की।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। जिनमें भाग मिल्खा भाग, वीर-जारा, पिंजर जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल है। दिव्या दत्ता एक फिल्म की शूटिंग कर रही थी इस दौरान उन्हें सांस रोकना था। दिव्या दत्ता को क्लस्ट्रोफोबिक है इस वजह से वह शूटिंग के दौरान अपनी सांस नहीं रोक पा रही थीं, जिसकी वजह से सीन शूट नहीं हो पा रहा था। बता दें कि, दिव्या दत्ता के सांस ना रोकने पर डायरेक्टर ने उन्हें खूब डांटा, जबकि सलमान ने उन्हें बचाया।

एक्ट्रेस ने किया खुलासा

एक्ट्रेस दिव्या दत्ता अपनी अदाकारी के लिए जानी जाती है, लेकिन कई बार शूटिंग के दौरान उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलासा किया कि उन्हें फिल्म ‘वीरगती’ में डेथ सीन शूट करना था, लेकिन ऐसा करने में परेशानी हो रही थी। एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया कि, एक्टर सलमान खान ने डायरेक्ट से पड़ने वाली डांट से उन्हें बचाया था। 

दिव्या दत्ता को है क्लस्ट्रोफोबिया

दिव्या दत्ता ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, मैं एक बंद जगह पर नहीं रह सकती या अपनी सांस को भी नहीं रोक सकती। मैंने फिल्म के बाकी दूसरे सीन अच्छी तरह से शूट कर लिए थे, लेकिन मैं डेथ सीन नहीं कर पा रही थी अपनी सांस नहीं रोक पा रही थी। उस समय मैं फिल्म के डायरेक्टर से बहुत डरती थी, क्योंकि वह बेहद सख्त थे। मुझे अपने घर पर कभी डांट नहीं पड़ी थी इसलिए मुझे डायरेक्ट की डांट से डर लग रहा था, मैं उन्हें बहुत सीरियसली ले रही थी।

एक्ट्रेस को सलमान पर था क्रश

दिव्या दत्ता ने बताया कि सलमान खान अपना सूट करके जा ही रहे थे कि किसी ने उन्हें बताया कि लड़की अपने सीन को लेकर स्ट्रगल कर रही है। इसके बाद सलमान खान वापस आए। मुझे सलमान पर क्रश था, मैं उनके सामने शर्मिंदा नहीं होना चाहती थी। सलमान खान मेरा सीन करते हुए जमीन पर लेट गए और मुझे सिखाया कि किस तरह से शूट करना है। इस दौरान जब सलमान कहते थे कि मैंने अपनी सांस रोक ली है, तब मैं भी अपनी सांस रोक लेती थी।

दिव्यानी दत्ता ने की सलमान की तारीफ

दिव्या दत्ता ने सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा सलमान खान ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है, वह प्रोटेक्टिव रहे हैं। एक्टर मेरा ख्याल रखते थे घर से खाना लाते थे। इतना ही नहीं, दिव्या दत्ता ने सलमान खान के मूडी नेचर के बारे में भी बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि, सलमान खान इतने पॉपुलर है कि उनका मूडी नेचर होना तो लाजमी है। एक्ट्रेस ने कहा मेरे मन में उनके लिए सॉफ्ट कॉर्नर है, मूडी तो इंसान कभी भी हो सकता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

राजपाल यादव तिहाड़ से बाहर नहीं आए हैं , पत्नी ने फैली अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अभिनेता राजपाल यादव को हाल ही में 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार होने के बाद तिहाड़ जेल में...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...